अगर हम ताज होटल की बात करे तो यह भारत का सबसे महंगा होटल माना जाता है। ऐसे में आप सब ने इस होटल का नाम तो जरूर सुना होगा। इसके इलावा इस होटल में मिलने वाली सुविधाओं और खाने की कीमतों के बारे में भी आपको जरूर पता होगा। हालांकि हमारे भारत देश में बहुत से लोग ऐसे भी है, जो ताज होटल के बारे में कुछ भी नहीं जानते। वैसे आज हम आपको बताना चाहते है कि ताज होटल में वेज थाली की कीमत कितनी है। यक़ीनन इसकी कीमत जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। गौरतलब है कि ताज होटल में शामियाना रेस्टोरेंट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध माना जाता है। जी हां इसके मेन्यू कार्ड में आप कई तरह से स्वादिष्ट व्यंजन देख और चख भी सकते है।
ताज होटल में वेज थाली की कीमत..
बहरहाल इसके मेन्यू कार्ड में आपको सभी व्यंजनों की कीमत देखने को मिल जाएगी। बता दे कि यहाँ वेज थाली भी काफी महंगी मिलती है। जैसे कि आलू के परांठे और पाव भाजी की कीमत पांच सौ पचासी रूपये है। तो वही इडली और मसाला डोसा भी पांच सौ पचासी रूपये में ही मिलता है। इसके इलावा कुलचे छोले और राजमा चावल की कीमत करीब आठ सौ पच्चीस रूपये है। तो वही वेज बर्गर यहाँ छह सौ पचास रुपए में मिलते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस होटल में केवल वही लोग जा सकते है, जो लाखो में कमाते हो।
जी हां एक आम आदमी जिसकी सैलरी महज हजारो में है, वह इस ताज होटल का खाना चखने के बारे में सोच भी नहीं सकता। शायद यही वजह है कि ताज होटल के दरवाजे हमेशा अमीरों के लिए ही खुले रहते है। फ़िलहाल ताज होटल में वेज थाली की कीमत कितनी है, ये तो आप जान ही गए होंगे। मगर फिर भी अगर आप इस होटल के खाने का लुफ्त उठाना चाहते है, तो हम आपसे केवल यही कहेंगे कि जी भर कर खाइये और जिंदगी का खूब मजा लीजिये।


