ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर Uber ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया फीचर Uber ‘Safety Helpline’ लॉन्च किया है। इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मुख्य लक्ष्य अपने ग्राहकों को 24/7 सुरक्षा मुहैया कराना है। कंपनी ने इसी साल मार्च में चंडीगढ़ में इस फीचर का पायलय प्रोग्राम लॉन्च किया था, वहीं अब यह पूरे भारत में उपलब्ध हो गया है। इस फीचर का उपयोग राइडर्स जरूरत पड़ने पर 24/7 कभी भी कर सकते हैं। Uber की मुख्य प्रतिद्वंदी Ola ने भी सेफ्टी फीचर्स रोल आउट किया है। आपको बता दें कि Ola 2011 से ही भारत में ऐप बेस्ड सर्विस प्रोवाइड करा रहा है।
Uber safety helpline का ऐसे करें उपयोग
Uber safety helpline फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने Uber ऐप में दिए गए shield आइकॉन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपको स्क्रीन पर safety helpline का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही आप Uber की सेफ्टी टीम से कनेक्ट हो जाएंगे और अपनी परेशानी उनके साथ शेयर कर पाएंगे। बता दें कि इस फीचर में आपको पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 की भी सुविधा मिलेगी और अगर जरूरत पड़े तो आप उसे भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि फिलहाल यह ऐप Uber के लाइट वर्जन में उपलब्ध नहीं होगा।
safety helpline फीचर को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में लॉन्च किया है। इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे कपंनी चार मुख्य कारण बताएं हैं। कंपनी का कहना है कि safety helpline का उपयोग ड्राइवर, रूट की समस्या, जल्दबाजी में गाड़ी चलाने या कार के ब्रेक डाउन होने पर किया जा सकता है। यह ऐप अब देश के 40 शहरों में शुरू किया गया है। बता दें कि भारत से पहले कंपनी ने इस तरह के फीचर्स की सुविधाओं को पहले से ही अमेरिका और कनाडा के बाजार में उपलब्ध करा दिया है।
सेफ्टी टीम से कभी भी कर सकते हैं कॉन्टैक्ट
Uber safety helpline की मदद से राइर्ड कभी भी उबर की सेफ्टी टीम से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। साथ ही यह फीचर आपको अपने Uber ऐप के अंदर ही मिल जाएगा। इसके लिए अलग से कुछ डाउनलोड या इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


