टेक्नोलॉजी जगत में आज की पांच बड़ी खबर-पढ़े

technology Jagat

हर रोज टेक्नोलॉजी में कुछ न कुछ नए बदलाव रोज़ आते है| इन बदलाव में रोज़ बड़ी खबर निकल कर आती है, आज की यानि 28 अगस्त की Technology Jagat में बड़ी खबर हम आपको  बताएंगे-

 

Uber ने भारत में शुरू की नई सर्विस, ऐप में मिलेगा फीचर

ऐप बेस्ड कैब कंपनी Uber ने भारत में Uber Safety Helpline की शुरुआत कर दी है|  पैसेंजर सेफ्टी को ध्यान में रख कर कंपनी ने इसका ऐलान किया है| नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने इस नए फीचर का ऐलान किया है| आपको बता दें कि इससे पहले भी उबर ऐप में हेल्पलाइन और 100 नंबर पर कॉल करने का ऑप्शन होता है और इसे ये रिप्लेस नहीं करेगा|

iPhone 11 की बॉडी शैटरप्रूफ होगी, बेहतर होगा Face ID: रिपोर्ट

Technology Jagat की टॉप फाइव खबरों में से अगला आता है की, अगले महीने Apple नया iPhone लॉन्च कर सकता है| इसका iPhone 11 नाम होगा या कंपनी इसे कुछ और कहेगी फिलहाल साफ नहीं है|  लेकिन ज्यादा उम्मीद यही है कि iPhone 11 सीरीज ही कहा जाएगा|  हर बार का तरह इस बार भी सिर्फ एक iPhone लॉन्च नहीं होगा| ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 11 Pro में शैटर प्रूफ ग्लास का यूज किया गया है|

iphone11

Amazon सेल: सस्ते-महंगे सारे स्मार्टफोन्स पर उठाएं छूट का लाभ

Technology Jagat में आपको आये दिन अमेज़न से जुडी खबर सुनने को मिल जाती है, इसी क्रम में आज भी आपको ऐमज़ॉन से जुडी खबर बता दे|

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर फैब फोन्स फेस्ट सेल की शुरुआत हो गई है|  ऐमेजॉन की ये सेल 30 अगस्त तक जारी रहेगी और इस दौरान मोबाइल्स और ऐक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट का फायदा ग्राहकों को मिलेगा|  साथ ही कंपनी ने सेल के लिए HDFC के साथ भी साझेदारी की है| इस साझेदारी के तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा|  वहीं कंपनी के डेबिट और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये की अतिरिक्त छूट का भी लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा. इसके अलावा Amazon द्वारा नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज डिस्काउंट और मोबाइल्स के साथ टोटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है|

 

BSNL धमाका…96 रुपये में 28 दिनों तक रोज मिल रहा है 10GB 4G डेटा

BSNL ने दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें रोज 10GB 4G डेटा दिया जा रहा है|  इन नए प्रीपेड प्लान्स की कीमत 96 रुपये और 236 रुपये रखी गई है| इनमें क्रमश: 28 दिनों और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी|  BSNL द्वारा इन प्लान्स को उन्हीं सर्किलों के लिए पेश किया गया है, जहां कंपनी अपनी 4G सेवाएं दे रही है|

 

अब Technology Jagat की  खबरों में अंतिम नंबर पर आता है  चीनी कंपनी शिओमी बता दे इसके आने वाले स्मार्टफोन  Redmi Note 8-Note 8 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हो गयी है|

आपको बता दे Xiaomi 29 अगस्त को Redmi Note 8 सीरीज को लॉन्च करने वाला है| इस दौरान कंपनी के सब-ब्रांड Redmi द्वारा Redmi TV और RedmiBook 14 को भी लॉन्च किया जाएगा|  लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi Note 8 और  Redmi Note 8 Pro के कुछ फीचर्स की जानकारी दे दी है|  हालांकि अब एक नए लीक में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतें सामने आई हैं|  कीमतों के अलावा इनके वेरिएंट्स को लेकर भी जानकारियां मिली हैं|

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Technology Jagat  में आज की पांच बड़ी खबर-पढ़े -Youth Express
Article Name
Technology Jagat में आज की पांच बड़ी खबर-पढ़े -Youth Express
Description
र रोज टेक्नोलॉजी में कुछ न कुछ नए बदलाव रोज़ आते है| आज की Technology Jagat में बड़ी खबर हम आपको  बताएंगे- iPhone 11 Pro में शैटर प्रूफ ग्लास का यूज किया|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER