Twitter ने अपने प्लेटफार्म को अपडेट करते हुए नए फीचर को जोड़ा है| इस नए फीचर की मदद यूजर्स अब रीट्वीट में जिफ, फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं| नया फीचर iOS और एंड्रॉयड पर रोलआउट किया जा रहा है| वहीं ट्विटर की मोबाइल वेबसाइट यानी की मोबाइल. ट्विटर.कॉम पर भी आप ये फीचर पा सकते हैं| हालांकि डेस्कटॉप वर्जन के लिए कंपनी ने फिलहाल ये फीचर लॉन्च नहीं किया है| ट्विटर ने कहा कि कुछ ब्रैंड और यूजर्स ने इस फीचर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है|
गूगल के अलावा भी है सर्च इंजन : जाने टॉप 5 सर्च इंजन
बता दें कि फिलहाल अगर कोई यूजर किसी ट्वीट को रीट्वीट करता है तो वो सिर्फ टेक्स्ट को ही जोड़ सकता है लेकिन इस फीचर की मदद से अब यूजर्स रिप्लाई में जिफ, मीम और दूसरी चीजों को भी जोड़ सकते हैं|
Twitter का मानना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने कमेंट और रीट्वीट को अच्छे से फ्रेम कर सकते हैं| कंपनी ने एक बयान में बताया है की इस फीचर को लाने में उसे किन किन चैलेंजे्स का सामना करना पड़ा|
It’s easy to express yourself by Retweeting with a comment. What if you could take it a step further and include media? Starting today, you can! Retweet with photos, a GIF, or a video to really make your reaction pop. Available on iOS, Android, and https://t.co/AzMLIfU3jB. pic.twitter.com/Oir5Hpkb2F
— Twitter Support (@TwitterSupport) May 6, 2019
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

