अगर हम टीवी जगत की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि अब छोटा पर्दा बिलकुल भी छोटा नहीं रह गया है, बल्कि काफी बड़ा हो गया है। शायद यही वजह है कि अब छोटे परदे की कई एक्ट्रेस भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बहुत ज्यादा ओवर एक्टिंग करती हुई नजर आती है। बहरहाल आज हम आपको ऐसी चार एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी एक्टिंग छोटे परदे पर दर्शको को ओवर एक्टिंग लगती है।
बहुत ज्यादा ओवर एक्टिंग..
१. जैस्मिन भसीन.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जैस्मिन का शामिल है। अब ये तो सब को मालूम है कि जैस्मिन भसीन शुरू से ही ओवर एक्टिंग की क्वीन मानी जाती है। जी हां खतरों के खिलाडी में भी उन्हें यह ख़िताब मिल चुका है। वही अगर उनके करंट शो की बात करे तो फ़िलहाल वह दिल तो हैप्पी है जी में नजर आ रही है। इस शो में दर्शको को लुभाने के लिए वह काफी ओवर एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है।
2.कावेरी प्रियम.. इसके बाद इस लिस्ट में कावेरी प्रियम का नाम शामिल है। जो ये रिश्ते है प्यार के शो में कुहू के किरदार में नजर आ रही है। बता दे कि शो में अपने किरदार को चुलबुला दिखाने के लिए कावेरी इस शो में काफी ओवर एक्टिंग करती है और दर्शको का मनोरंजन करने की कोशिश करती है।
एक्टिंग के साथ साथ कविताएं भी लिखते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़
३ रूपल पटेल.. अब यूँ तो रूपल पटेल काफी बेहतरीन अभिनेत्री है। मगर आज कल ये रिश्ते है प्यार के सीरियल में वह अपनी हिंदी और अंग्रेजी को मिक्स करके ओवर एक्टिंग का ओवर डोस दर्शको को दे रही है। इसलिए हमें तो यही लगता है कि रूपल पटेल को थोड़ी नेचुरल एक्टिंग दिखाने की जरूरत है।
४ हिना खान ..अब आखिर में अगर हम हिना खान की बात करे तो उन्होंने अपने पहले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में तो बेहतरीन एक्टिंग की थी। मगर जब कसौटी जिंदगी के में कोमोलिका का किरदार निभाने की बारी आई, तो उन्होंने जरूरत से ज्यादा ही अपनी एक्टिंग दिखा दी। शायद यही वजह है कि वह कोमोलिका के किरदार में दर्शको को कुछ खास लुभा नहीं पाई। वैसे आपको क्या लगता है कि टीवी की इन चार अभिनेत्रियों में से वो कौन है जो बहुत ज्यादा ओवर एक्टिंग करती है।


