वैसे तो बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की पूरी दुनिया ही दीवानी है। मगर आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे ट्विंकल खन्ना पर क्रश था। जी हां बॉलीवुड के खिलाडी कुमार की पत्नी से यह एक्टर बेहद प्यार करता था और शादी भी करना चाहता था। बता दे कि ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है, लेकिन बहुत ही जल्दी उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया को छोड़ भी दिया था। वही अगर हम ट्विंकल खन्ना के लुक्स की बात करे तो वह सच में बेहद खूबसूरत है।
ट्विंकल खन्ना पर क्रश..
शायद यही वजह है कि बॉलीवुड का यह सुपरस्टार एक्टर उन पर फ़िदा हो गया। आपको जान कर हैरानी होगी कि हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर है। दरअसल शाहिद कपूर ने खुद करण के शो कॉफ़ी विद करण में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें ट्विंकल खन्ना पर क्रश था। यानि वह हमेशा से ही उनकी पहली क्रश थी और आगे भी रहेंगी।
नोटबुक के बाद अब मैरिज हॉल पे फिल्म बनाने जा रहे हैं सलमान खान
हालांकि ये बात अलग है कि इतना चाहने के बावजूद भी इन दोनों का रिश्ता नहीं हो सका। मगर वो कहते है न कि जोड़ियां तो ऊपर से बन कर आती है। अब जाहिर सी बात है कि जब ट्विंकल खन्ना की किस्मत में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की किस्मत में मीरा राजपूत लिखी हुई थी। तो इन दोनों की किस्मत भला कौन बदल सकता था। वही अगर हम इनके काम की बात करे तो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह आज कल काफी चर्चा में है और इस फिल्म को दर्शको का भी खूब प्यार मिला है।


