देश में कोरोना महामारी के चलते आईपीेएल का पहला चरण कुछ खिलाड़ियो के संक्रमित होने से मैच स्थगित कर दिया गया था। वहीं, अब हालात सामान्य होने के चलते अब आईपीएल 2021 का दूसरे चरण शुरू हो गया है। जहां आज मंगलवार के दिन आईपीएल में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। जहां दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
पंजाब अब तक जीत चुकी है इतने मैच
वहीं, पहले चरण में दोनों टीमें अपना जलवा नहीं दिखा पाई थी और इसी वजह से अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने अब तक 8 मैचों में से तीन मैच में जात हासिल की है और छह अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर टीम काबिज है। वहीं, राजस्थान की बात करें तो यह टीम अभी तक 7 मैचों में से 3 मैच जीत चुकी है और उसके भी 6 अंक हैं। वहीं, रन रेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है। मौजूदा सीजन के तहत पंजाब और राजस्थान दूसरी बार एक दूसरे का आमना-सामना होने जा रहा है।
नहीं काम आया संजू सैमसन का शतक
दरअसल, इससे पहले जब दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ था। तब
पंजाब ने रोमांचक मैच में राजस्थान को 4 रन से हरा दिया था। तो वहीं, मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट खोकर नाबाद 221 रन बनाए थे। वहीं, इसके जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 217 रन बना पाई थी। मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन ने शतक ठोका था लेकिन वह टीम को जीत हासिल नहीं करा पाए थे।
दोनों के बीच हो चुके है इतने मैच
हालांकि, अब तक दोनों टीमों के बीच 22 मैच खेले जा चुके है। जिसमें से राजस्थान का ग्राफ अच्छा जा रहा है। राजस्थान अब तक 12 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। तो वहीं, पंजाब की टीम 10 मैच जीती है। वहीं, पंजाब अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना रिकॉर्ड हर प्रकार से सुधारना चाहेगी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, मोइसेस हेंरीक्वेस, आदिल राशिद/क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्से की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल/मनन वोहरा, लियाम लिविंगस्टोन/डेविड मिलर, रियान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, चेतन सकारिया, तबरेज शम्सी/मुस्तफिजुर रहमान, जयदेव उनादकट।