इस समय भारत में सभी कार निर्माता कंपनी लगभग इलेक्ट्रानिक कारें उतारनें की कोशिशे में लगी है। तो ऐसे में जानी-मानी ऑडी इंडिया ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि ऑडी कंपनी इसे भारतीय बाजार में आज यानि 22 जुलाई गुरुवार के दिन लॉन्च करने की तैयारी में है। जहां कंपनी ने इस बार इस इलेक्ट्रिक कार में रेंज का काफी ध्यान रखा है।
कंपनी दो बॉडी स्टाइल मेंं लॉन्च करेगी गाड़ी
वहीं, कंपनी अपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को करीब दो बॉडी स्टाइल में लॉन्च करेगी। जिसमें शामिल है Audi e-tron और Audi e-tron Sportback। जहां ग्राहकों को Audi e-tron में दो विकल्प चुन सकेंगे। वहीं, Audi e-tron 50 और Audi e-tron 55 शामिल हैं। हालांकि, Audi e-tron Sportback में ग्राहकों को e-tron 55 वैरिएंट मिल सकेगा। आपको बता दें कि Audi e-tron Sportback के रियर में कर्व कूपे जैसा लुक दिखेगा।
खास बात
वहीं, Audi e-tron 55 के साथ Audi e-tron Sportback 55 में 300 kW की मैक्सिमम पावर और 664 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। वहीं, Audi e-tron 50 में 230 kW की मैक्सिमम पावर और 540 Nm का पीक टॉर्क पावर जेनरेट करेगी।
ये फीचर्स किए गए है शामिल
दरअसल, इस इलेक्ट्रिक कार में ऑल व्हील ड्राइव, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, 4 जोन एयर कंडीशनर और मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स जैसे फीचर्स बतौर स्टैंडर्ड रूप में शामिल किए गए है। जहां इस इलेक्ट्रिक कार को ग्राहक 11kW AC होम चार्जर की सहायता लेकर आसानी से कार को चार्ज कर सकते हैं। वहीं, इस गाड़ी में ग्राहकों को 150 kW DC चार्जिंग का भी विकल्प भी दिया जाएगा।
टेक्नोलॉजी से लैस रहती है कारें
आपको बता दें कि वैसे तो सभी कंपनिया की कारें एक सामान दाम में आती है लेकिन ऑडी कंपनी की कारें और कंपनियों की अपेक्षा ज्यादा दाम पर होती है। जो तमाम प्रकार के फीचर्सों और टेक्नोलॉजी से लैस रहती है।



