जल्द टाटा कंपनी लॉन्च करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

जल्द टाटा कंपनी लॉन्च करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

इस समय देश में लोग अधिकतर पेट्रोल-डीजल के वाहन इस्तेमाल करते है। तो इस बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर ज्यादा फोकस कर रही है। जहां सभी दिन कोई न कोई कंपनी वाहन मार्केट में उतार रही है। तो ऐसे में देश की जानी-मानी  बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आने वाले दिनों में कई इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारने वाली है। जिसके लिए टाटा कंपनी ने जबरदस्त प्लान को भी तैयार कर लिया है।

टाटा मोटर्स के चेयरमैन ने कहीं ये बात

जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी सन् 2025 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके साथ कंपनी भारत में नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाने का काम करेगी।

इस कार की बिक चुकी है चार हजार यूनिट्स

आपको बता दें कि टाटा कंपनी की दो इलेक्ट्रिक कार हैं नेक्सन ईवी और टिगॉर ईवी। यह दोनों कारों का कंबाइंड मार्केट शेयर 77 प्रतिशत है। जो कि टाटा नेक्सन ईवी देश की टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। वहीं, जनवरी 2020 में लॉन्च हुई इस कार की मार्च 2021 तक करीब 4 हजार से ज्यादा यूनिट्स अब तक बेची जा चुकी है। आपको बता दें कि यह कार यहां तीन वेरिएंट्स: XM, XZ और XZ Lux में उपलब्ध है जिनकी कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 15.56 लाख रुपये और 16.56 लाख रुपये रखी गई है।

जल्द 2022 तक बाजार में आएगी इलेक्ट्रानिक कार

वहीं, कंपनी की तरफ से आगे की इलेक्ट्रिक कारों की अभी तक कोई प्रकार की प्लानिंग सुनने को नहीं मिली है लेकिन ऑल्ट्रोज ईवी और एचबीएक्स कॉन्सेप्ट बेस्ड ईवी जल्द आने वाली हैं। जहां ऑल्ट्रोज की इलेक्ट्रिक सेगमेंट को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जा चुका है। जिसे 2022 तक मार्केट में उतारा जा सकता है।

Summary
जल्द टाटा कंपनी लॉन्च करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
Article Name
जल्द टाटा कंपनी लॉन्च करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
Description
इस समय देश में लोग अधिकतर पेट्रोल-डीजल के वाहन इस्तेमाल करते है। तो इस बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर ज्यादा फोकस कर रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER