भारतीय बाजार में हर महीने लाखों कारें खरीदी जाती हैं। एक ही कंपनी की एक ही कार पर अलग-अलग शोरूम द्वारा अलग-अलग डील ऑफर की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए साल में अपने लिए नई कार खरीदते समय आप कैसे बेस्ट डील पा सकते हैं। अगर नहीं, तो हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पूरी रिसर्च करें
नए साल में कार कंपनियों द्वारा नई कारें पेश और लॉन्च की जाती हैं। साल 2025 की शुरुआत के बाद अब कंपनियों द्वारा नई तकनीक और डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स वाली कारें लॉन्च की जाएंगी। ऐसे में कोई भी वाहन खरीदने से पहले पूरी रिसर्च करें।
जरूरत का ध्यान रखें
कभी भी सिर्फ डिजाइन, फीचर्स और कीमत देखकर कार न खरीदें। हमेशा ध्यान रखें कि आप जो कार खरीदने जा रहे हैं, वह आपकी सभी जरूरतों को पूरा करती है या नहीं। अगर वह आपकी जरूरत को पूरा नहीं करती है, तो आप उसे खरीदकर सिर्फ अपना पैसा बर्बाद करेंगे। लेकिन अगर कोई कार आपकी जरूरत को पूरा करती है, तो उसे खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
अपने बजट का ध्यान रखें
कई बार लोग अपनी जरूरत और पसंद की कार बुक करते हैं। लेकिन ऐसा भी होता है कि आप जिस कार को बुक कर रहे हैं, उस पर लिया गया लोन चुकाने में आपको परेशानी आ सकती है। इसलिए जब भी आप नई कार खरीदने जाएं, तो सबसे पहले अपने बजट को ध्यान में रखें। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, लेकिन आप 12 या 14 लाख रुपये की कार खरीदते हैं, तो आपको बाकी रकम चुकाने में दिक्कत हो सकती है।