गठिया का दर्द काफी ज़्यादा दर्दनाक होता है , और इस दर्द को दूर करने के लिए आप कई बार दर्द निवारक दवा का सहारा भी लेते हैं जो आपको कुछ समय के लिए राहत प्रदान करती हैं । लेकिन इन दर्द निवारक गोलियाँ का लगातार सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं। हालांकि, एक शानदार और प्रभावी मसाला मौजूद है जो आपको आर्थराइटिस की बीमारी से निजात दिलाने में मदद करेगा और आपको कई अन्य तरीकों से फायदा पहुँचायेगा । हम बात कर रहे हैं हल्दी की , जी हा हल्दी एक अद्भुत मसाला है जिसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं , और यह गठिया के लिए एक शानदार इंग्रीडिएंट के रूप में कार्य करता है।
गठिया के बारे में तो आपने ज़रूर सुना होगा, लेकिन कभी बच्चो की गठिया के बारे में सुना है क्या ?
आर्थराइटिस की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों से करें हल्दी का सेवन :
हल्दी का सूप
इस शानदार सूप को बनाने के लिए पाकी हुई प्याज़ , गाजर , लहसुन ,अदरक और हल्दी को एक साथ ब्लेंड करें और एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को एक पैन में डाले और फिर इसमें कुछ नारियल का दूध मिलाये । बस तैयार है आपका गरमा गर्म हल्दी वाला सूप।
जानिये सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है हल्दी की चाय
हल्दी की चाय
अगर आपको चाय पीना पसंद है , तो आप अपने दैनिक आहार में हल्दी को जोड़ सकते है। इस शानदार चाय को बनाने के लिए आपको 3- 4 कप गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालना है और 10 मिनट के लिए उसे उबालना है । आप इस चाय में अदरक, दालचीनी, शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
हल्दी का दूध
यह भारतीय व्यंजनों का एक बहुत ही प्रसिद्ध पेय है , हल्दी के दूध में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है। हल्दी के प्रभाव को बढ़ाने के लिए आप इसमें काली मिर्च , नारियल या बादाम का तेल भी दाल सकते हैं ।
हमने आपको हल्दी से बने कुछ सबसे शानदार और प्रभावशाली पेय के बारे में बताया है , आप आर्थराइटिस की बीमारी से निजात पाने के लिए इनमे से किसी एक पेय का सेवन कर सकते हैं।
देश और दिल्ली शहर की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर


