अगर हम बॉलीवुड गलियारों की बात करे तो आज हम उस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे है, जो जल्दी ही बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ किसी और फिल्म की नहीं बल्कि जंगली फिल्म की बात कर रहे है। जो पांच अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। वैसे आपको बता दे कि जंगली फिल्म का ट्रेलर फ़िलहाल रिलीज़ हो चुका है और लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज़ किया जा चुका है। जिसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। बहरहाल इस फिल्म का ट्रेलर इतना मजेदार है, कि दर्शक खुद भी इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित है।
http://अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म केसरी का पोस्टर हुआ रिलीज
http://संजू का 3 मिनट का ट्रेलर दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स से भरपूर
जंगली फिल्म का ट्रेलर..
इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि इस फिल्म के ट्रेलर को चौबीस घंटे में करीब छह मिलियन व्यूज प्राप्त हुए है। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है, कि लोग इस फिल्म के बड़े परदे पर आने का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके साथ ही बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जंगली फिल्म के ट्रेलर को पंद्रह मिलियन बार देखा जा चुका है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो लोग एक बार नहीं बल्कि बार बार इसके ट्रेलर को देख रहे है। बता दे कि इस फिल्म में आपको अतुल कुलकर्णी, एक्ट्रेस आशा और पूजा विद्युत् जामवाल मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।
फ़िलहाल आप इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर यहाँ देख सकते है और एन्जॉय कर सकते है। हमें यकीन है कि आपको भी यह ट्रेलर जरूर पसंद आएगा और फिर आप खुद इस फिल्म को देखे बिना नहीं रह पाएंगे।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


