The Sky Is Pink: लव स्टोरी में विलन बन कर आयी ज़ायरा वसीम

The Sky Is Pink

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीस कर दिया है| इस फिल्म में ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं जिन्होंने कुछ महीनों पहले ही एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया था|  फिल्म की कहानी जायरा वसीम के कैरेक्टर के ईर्द गिर्द ही घूमती है|

प्रियंका और फरहान दोनों की जोड़ी दूसरी बार रोमांस करते हुए परदे पर नज़र आएगी| इससे पहले ये दोनों फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में नज़र आ चुके हैें|  वो फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर में इनकी केमेस्ट्री कमाल की लग रही है|  फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों सितारों के रोमांटिक सीन्स बाकी फिल्मों से बहुत अलग हैं|  पर्दे पर इन्हें एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा|  तीन मिनट 09 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है|  इस फिल्म में आपको रोमांस और प्यार के साथ-साथ फैमिली कनेक्शन भी देखने को मिलेगा| चलिए आपको इस फिल्म के कहानी से जुड़ी जानकारी बता दे-

कैसी है The Sky Is Pink की कहानी

शोनाली बोस के निर्देशन में बानी इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया जा रहा है  की सच्ची घटना पर आधारित है| फिल्म की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद मोटिवेशनल स्पीकर बन गई थी|  आयशा का किरदार ज़ायरा वसीम ने निभाया है|  फिल्म में उनके पैरेंट्स के किरदार में प्रियंका और फरहान अख्तर हैं|

अगर हम इस  फिल्म के डायलॉग्स की बात करे  तो यह आपको काफी प्रभावित करने वाले हैं|  इसमें आयशा कहती है, ”मैंने बहुत लव स्टोरीज देखी हैं लेकिन मेरी फेवरिट लव स्टोरी मेरे पांडा और म्यूज की है| लेकिन इनकी लव स्टोरी में ट्रैजडी लाने वाली विलेन मैं हूं| ” आयशा खुद को विलेन इसलिए कहती है क्योंकि उसकी वजह से उसके पैरेंट्स की लव लाइफ तलाक तक पहुंच जाती है|

The Sky Is Pink

इस फिल्म के बाद ज़ायरा ने छोड़ा इंडस्ट्री 

एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने इसी फिल्म की शूटिंग के बाद से ही बॉलीवुड को अलविदा कहे दिया|  उनके एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर इस फिल्म के मेकर्स ने कहा था“जायरा उम्दा कलाकार हैं और हम खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने हमारी फिल्म ‘The Sky Is Pink’ में आयशा चौधरी का किरदार निभाया| वह फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी तरह पेशेवर रहीं| ’’

बता दे फिल्म The Sky Is Pink शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में हुई है. चांदनी चौक में जो सीन्स फिल्माए गए हैं और वो बहुत ही खूबसूरत हैं| फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है| जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती ने फिल्म का संगीत दिया है|  इसे रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है| फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

बॉलीवुड की हर खबर Youth Express पर.

Summary
The Sky Is Pink: लव स्टोरी में विलन बन कर आयी ज़ायरा वसीम-Youth Express
Article Name
The Sky Is Pink: लव स्टोरी में विलन बन कर आयी ज़ायरा वसीम-Youth Express
Description
प्रियंका और फरहान की फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीस कर दिया है| फिल्म में ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं| कहा जा रहा है की सच्ची घटना पर आधारित है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER