‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा बनने आए ओलंपिक के विजेता खिलाड़ी

'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने आए ओलंपिक के विजेता खिलाड़ी

जैसा कि हम सभी जानते है कि टेलीवीजन का जाना-माना शो ‘द कपिल शर्मा शो’ बहुत ही कॉमेडियन शो है जिसे हर कोई पसंद करता है। वहीं, इस शो में शनिवार के दिन ओलंपिक गेम का हिस्सा बनने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

इनकी कपिल ने किया स्वागत

आपको बता दें कि शो के दौरान कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह, के साथ रानी रामपाल, सविता, गुरजीत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू और नवनीत महिला टीम का स्वागत मेजबान कपिल शर्मा ने किया।

खिलाड़ियों ने लोगो से साझा की बातें

जहां शो में बहुत सी बातचीत को दिखाया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने मैदान पर और बाहर अपने अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के प्रति अपनी भावनाओं को भी लोगो के बीच साझा किया।

इन्होंने कहीं ये बात

वहीं, कपिल शर्मा ने खुद भी स्टैंड-अप कॉमेडी की, जो पूरी टीम के लिए एक असली एंटरटेनर साबित हुई है। बता दें कि यह पूरी टीम और शो में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक मजेदार अवसर हुआ। वहीं, अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर कलाकार हमेशा मंच पर प्रदर्शन करने के लिए खुश होता है लेकिन वास्तविक जीवन के नायकों के सामने प्रदर्शन करने के लिए आज एक विशेष दिन है। इन सभी ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। आपको बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर शनिवार-रविवार प्रसारित किया जाता है।

खास बात

आपको बता दें द कपिल शर्मा शो में अब तक एक से बढ़कर एक खिलाड़ी इस शो का हिस्सा बन चुके है। जहां आए दिन कोई ना कोई कलाकार आते रहते है।

Summary
'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने आए ओलंपिक के विजेता खिलाड़ी
Article Name
'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने आए ओलंपिक के विजेता खिलाड़ी
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि टेलीवीजन का जाना-माना शो 'द कपिल शर्मा शो' बहुत ही कॉमेडियन शो है जिसे हर कोई पसंद करता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER