इन दिनों भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौट रही है। जहां एक्ट्रेस मोनालिसा ने अभी हाल ही में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए गई थी। जहां से मोनालिसा और विक्रांत ने अपने वेकेशन की कई यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी थी।
सी प्लेन की शेयर की तस्वीरें
आपको बता दें कि इन तस्वीरों में दोनों मालदीव के खूबसूरत नजारे को एंजॉय करते हुए दिख रहे है। इस दौरान मोनालिसा बिकिनी के साथ हॉट तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। ऐसे में मोनालिसा और विक्रांत का वेकेशन अब खत्म हो गया है। जहां वेकेशन खत्म होने के बाद दोनों ने बेहद ही शानदार अंदाज में मालदीव को टाटा बाय-बाय किया है। वहीं, मोनालिसा और विक्रांत ने सी प्लेन के सामने खड़े होकर कई तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मोनालिसा डेली रूटीन की शेयर करती रहती है तस्वीरें
बताते चले कि मोनालिसा हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी रहती है और वह अपने डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। जिसे उनके फैंस भी उनकी फोटो खूब लाइक करते है।
बहुत जल्द नजर आएंगी वेब सीरीज में
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ बंगाली, हिंदी, गुजराती और साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी है। जहां मोनालिसा को हर जगह ढेर सारा प्यार मिलता है। हालांकि, मोनालिसा हिंदी टीवी जगत में काफी ज्यादा छाई हुई है। नजर, नजर 2 और नमक इश्क का जैसे टीवी शो में काम करने के बाद अब वह एक वेब सीरीज में आने वाली है। जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है।
खास बात
आपको बता दें कि मोनालिसा अभी हाल ही में नजर सीरीयल में दिखी थी। जहां उनका रोल खूब पसंद किया गया था।


