वैसे तो टीवी और बॉलीवुड सितारों के जीवन में जब भी कुछ नया होने वाला होता है, तो लोगों को और उनके फैंस को मीडिया द्वारा सब कुछ पता चल जाता है। मगर आज जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात करने जा रहे है उसने खुद सोशल मीडिया के द्वारा अपनी सगाई की खबर लोगों के साथ शेयर की थी। जी हां हम यहाँ टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस की बात कर रहे है। जिन्होंने कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हाथ में अंगूठी पहने हुए ये जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने मंगेतर का नाम किसी को नहीं बताया।
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस जल्द करने वाली है शादी..
बता दे कि जब से लोगों को एरिका के बारे में यह खबर पता चली है तब से हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर उनका दूल्हा कौन है। मगर लाख कोशिशों के बावजूद भी एरिका इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। तो वही अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि एरिका जल्दी ही शादी करने वाली है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि यह बात भी खुद एरिका ने ही कही थी कि वह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। फ़िलहाल तो एरिका कसौटी जिंदगी के में प्रेरणा का किरदार निभा रही है और उनके शो को दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/B8D6Yiyhjfe/
https://www.instagram.com/p/B8Grf9-BfuH/
https://www.instagram.com/p/B8GSndbhG9a/
मगर यदि हम उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो एरिका का नाम सबसे पहले टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ जुड़ा था, लेकिन इन दोनों का पहले ही ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद उनका नाम अपने दूसरे को एक्टर पार्थ समथान के साथ जुड़ा था, लेकिन इन दोनों ने ही इसे महज एक अफवाह बताया। तो ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का दूल्हा है कौन और वो क्यों इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। क्या ये महज एक मजाक है या इस खबर में कुछ सच्चाई भी है, ये आप खुद ही इस तस्वीर को देख कर तय कर लीजिये। दोस्तों आपको क्या लगता है कि एरिका किसके साथ शादी करने वाली है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


