हांगकांग स्थित ट्रांससियन होल्डिंग्स के स्मार्टफोन ब्रांड Techno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लांच लिया है| यह स्मार्टफोन आप एक हफ्ते बाद खरीद सकेंगे| बता दे की इस फ़ोन का नाम Tecno Phantom 9 है| टेक्नो कंपनी ने इससे पहले भी अपने कई सेट को मार्केट में लाया है मगर कोई बहुत खास रेस्पॉन्स यूजर के दवारा नहीं मिली है |
ट्रांससन इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी Marko Ma ने कहा, “भारत दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए समग्र विस्तार योजनाओं के एक हिस्से के रूप में हमारे लिए एक सर्वोच्च प्राथमिकता वाला बाजार है| ”
इनका यह भी कहना है की “एच2 में, हमारा मुख्य ध्यान भारत में वैश्विक पोर्टफोलियो का विस्तार करना होगा ‘phantom ‘ विश्व स्तर पर हमारे प्रमुख उत्पादों में से एक है, जो अपनी नयी विषेशताओं के आधार पर हमारे RND कौशल को प्रमाणित करता है| मार्को ने कहा है की , “हम स्थानीय उपभोक्ता अंतराष्ट्रीय आधार पर ‘भारत-प्रथम’ उत्पाद पोर्टफोलियो भी विकसित करेंगे| ”
क्या है Tecno Phantom 9 के फीचर्स?
फोटॉग्रफी के लिए Phantom 9 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है| इनमें से एक 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है| सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें HDR, AI और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं|
Tecno Phantom 9 में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. हालांकि इसमें यूएसबी टाइप सी नहीं दिया गया है|इसकी बैटरी 3,500mAh की है| कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm जैक दिया गया है|


