आज ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही Tata Tigor EV, इतने रूपये से कर सकते है बुक

आज ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही Tata Tigor EV, इतने रूपये से कर सकते है बुक

भारत की जानी-मानी चार पहिया निर्माता कंपनी Tata Motors की नई Tata Tigor EV आज भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। आपको बता दें कि अभी तक इस गाड़ी को सरकारी दफ्तरों और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए सिर्फ दिया गया था लेकिन आज से ये सभी ग्राहकों के लिए लॉन्च होने जा रही है।

इतने रूपये से बुक कर सकते है कार

बता दें कि कंपनी नई जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी पर आधारित सेडान को अलग तरीके से लॉन्च कर सकती है। जहां पिछले दिनों ही कार की बुकिंग शुरू हुई थी। तो अगर आप भी इस गाड़ी को बुक करना चाह रहे हैं तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 21 हजार रुपये  देकर गा़ड़ी को बुक कर सकते हैं।

कार में दिया गया है चमकदार ब्लैक पैनल

हालांकि, टाटा की यह नई Tigor EV पेट्रोल फेसलिफ्ट मॉडल पर बनाई गई है। जिसे टाटा कंपनी के द्वारा साल 2020 में उतारा गया था। जहां इस गा़ड़ी की डिजाइन पेट्रोल मॉडल की ही तरह ही दी गई है। वहीं, इस गाड़ी में कंपनी ने ट्रैडिश्नल ग्रिल की जगह पर एक नया चमकदार ब्लैक पैनल दिया है। वहीं, Tata Tigor EV में हेडलैंप्स के अंदर और 15-इंच के अलॉय व्हील्स पर भी ब्लू हाइलाइट्स शामिल किए गए है।

खास बात

वहीं, Tata Tigor EV के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि ये कार मौजूदा मॉडल के मुकाबले ड्राइविंग में भी बेहतरीन सुविदा प्रदान करेंगी। जिसमें IP67 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जो कि 73.75 hp की पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। जहां इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि यह गाड़ी केवल 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड थाम सकेगी।

एक बार चार्जिंग में चलेगी इतने किलोमीटर

दरअसल, Tata Tigor EV में कंपनी के द्वारा दो ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। जिसमें ड्राइव और स्पोर्ट्स मोड शामिल किए गए हैं। कंपनी ने लो-रेजिस्टेंस वाले टायर ड्राइविंग के एक्सपीरिएंस को और भी बेहतर बनाने का दावा किया है। जहां यह माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार को एक बार चार्ज करके करीब 350 किलोमीटर तक आराम से चलाया जा सकता है। हलांकि, ये ड्राइविंग रेंज रोड ट्रैफिक, कंडीशन और आप इसे किस प्रकार से ड्राइव कर रहे है यह आप पर डिपैंड करती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER