टेस्टी पेस्ट्री इस तरह बनाएं वेलेंटाइन डे पर, जानिये यह आसान सी रेसिपी

वेलेंटाइन डे पर इस तरह बनाएं टेस्ट्री पेस्ट्री, जानिये यह आसान सी रेसिपी

हम सभी जानते है कि इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जहां लोग इस डे को बहुत ही खास तरीके से मनाते है। तो ऐसे में जल्द ही वैलेंटाइन डे आने वाला है। तो अगर ऐसे में यदि आप अपने प्रेमी को कुछ खास खिलाना चाहते हैं तो आज टेस्टी पेस्ट्री बना सकते हैं। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्टी पेस्ट्री की रेसेपी।

यह चाहिए सामग्री

4 वाइट ब्रेड स्लाइस
1/3 कप व्हिप क्रीम
2 बड़े चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच रंगीन शुगर बॉल
25-30 चॉकलेट चिप्स
1-2 चेरी
1/4 कप पानी

ये है पेस्ट्री बनाने की विधि

सबसे पहले पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले फ्रिज में रखे गए एक ठंडे बाउल में व्हिप क्रीम डाल कर चम्मच से फेटें। फिर इसके बाद 2 मिनट तक धीमे फेटें तथा 3 मिनट तक तेजी से फेंटें। अब इसके पश्चात् एक कटोरी मे चीनी एवं पानी को अच्छी से घोल लें जिससे शुगर सीरप तैयार हो जाए। इसके बाद पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट लें एवं बीच में से भी काट लें। अब ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चम्मच शुगर सीरप फैलाएं।

आखिरी लेयर को क्रीम से करें कवर

क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेक का दूसरा टुकड़ा रखें। अब यह सब करने के बाद ऊपर भी ठीक पहले की तरह शुगर सीरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं। ठीक इसी प्रकार से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें। अब ब्रेड पेस्ट्री को चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजाएं। आपकी टेस्टी पेस्ट्री तैयार है। अब आप इसको खाकर इसका मजा पा सकते है।

Summary
वेलेंटाइन डे पर इस तरह बनाएं टेस्ट्री पेस्ट्री, जानिये यह आसान सी रेसिपी
Article Name
वेलेंटाइन डे पर इस तरह बनाएं टेस्ट्री पेस्ट्री, जानिये यह आसान सी रेसिपी
Description
हम सभी जानते है कि इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जहां लोग इस डे को बहुत ही खास तरीके से मनाते है। तो ऐसे में जल्द ही वैलेंटाइन डे
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER