घर पर इस विधि से बनाएं सूजी का चिल्ला, जानियें कैसे

घर पर इस विधि से बनाएं सूजी का चिल्ला

इस समय वैसे तो ठंड का सीजन जा रहा है। तो फिर ऐसे में कुछ ना कुछ खाने का मन करता रहता है। जहां ऐसे में एक से बढ़कर एक चीज बना सकते है। तो आज हम बात करने जा रहे है स्‍पेशल सूजी के चिल्ला के बारे में जिसे बनाने में समय भी कम लगता है और यह बेहद स्‍वादिष्‍ट भी होता है।

ये चाहिए सामग्री

  • सूजी- एक कप
  • बेसन- एक कप
  • अदरक- छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
  • हरा धनियां- थोड़ी बारीक कटी
  • दही- एक कप से थोड़ा कम
  • प्याज- एक बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक काटी
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

सूजी का चीला बनाने के लिए सूजी और बेसन एक गहरे बर्तन में ले लें। फिर इसके बाद दही में 2 कप पानी, नमक मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेट लें। अब इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें। फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा या तेल लगा कर इसे चिकना कर लीजिए। अब थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चिल्ला को बनाएं। चीले के ऊपर भी थोड़ा सा तेल डालें। फिर इसके ब्राउन होने पर इसे करछी से पलट कर सेकें। आपका सूजी का चिल्ला तैयार है। इसे आप गरमा गरम टमाटर या हरे धनिये की चटनी के साथ इसका स्वाद उठा सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER