बिहार से संबंध रखने वाले और मैथ्स के सवालों को चुटकियों में सुलझाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने कई सवालों की डोर बांध दी है जिससे आपकी ज़िन्दगी में भी कई सवाल खड़े हो सकते हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस होनहार अभिनेता ने कुछ दिनों पहले ही खुदकुशी कर ली। इस ख़बर ने देशभर के लोगों को हिला के रख दिया है और ऐसे कई पेचीदा सवाल खड़े किए हैं जिसका जवाब ढूंढ पाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस खुदकुशी के पीछे छुपी है एक उंटोल्ड स्टोरी
चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाला, कम बोलने वाला और शर्मीला स्वभाव वाला आज हम सब को अनसुलझे सवालों के बीच छोड़ गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की ख़बर पूरे देश में फैली हुई है जिस पर लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं। अपको बताएं कि पिछले छह महीने से वह डिप्रेशन के शिकार थे। उनका इलाज भी चल रहा था। ग़ौरतलब है कि इनकी मौत से कुछ दिनों पहले ही इनकी मैनेजर ने भी अपनी जान दे दी थी। और इस बीच सुशांत ने अपनी दवाइयां लेनी बंद कर दी थी।
आइए जानते हैं मनोचिकित्सक ने इनकी मौत के पीछे क्या राज़ बताएं
पटना की मनोचिकित्सक बिंदा सिंह के अनुसार आज डिप्रेशन जैसी बीमारी हमारे समाज का एक हिस्सा बन चुकी है। हर कोई इस बीमारी से लड़ रहा है। वहीं कोरोना के दौर में लोगों के जीवन में इसका इज़ाफ़ा हुआ है। सुशांत की आत्महत्या हमारी नई पीढ़ी और उनके माता पिता के लिए खास सबक देता है।
इनका कहना है कि,’जो बच्चे कम बोलते हैं, शर्मीले होते हैं, इमोशनल होते हैं, एेसे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की, उनसे ज्यादा बात करने की जरूरत होती है। एेसे बच्चे अपनी बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करते हैं, चाहे वो कितनी भी तकलीफ झेलते रहें, वो दिखाते रहते हैं कि सब ठीक है। ऐसे में यह किसी भयानक घटना को आमंत्रित करता है।
इन परेशानियों से अकेले जूझ रहे थे सुशांत
मनोचिकित्सक बिंदा सिंह के अनुसार सुशांत की मां का पहले ही निधन हो गया था जिससे वह खुद को अकेला महसूस करते थे। यह बात भी सच है कि इन्होंने पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी और वह बचपन से ही मेधावी थे और बहुत कुछ करने की चाह रखते थे। उनके शौक और विचार सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग थे। वो बहुत ही भावुक और हमेशा कुछ बेहतर करना चाहते थे। यही वजह थी कि वह चांद पर घर बसाने की भी तैयारी करना चाहते थे।
इनकी लव लाइफ में भी काफी दुख शामिल थे। अपको बता दें कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में लीड रोल निभाने वाली अंकिता लोखंडे के साथ काम करते समय सुशांत की लव स्टोरी की शुरुवात हुई थी। दोनों की जोड़ी सभी को अच्छी लगती थी। लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया जिस वजह से शायद इनका दिल टूट चुका था।
अंकिता लोखंडे ने इस ब्रेकअप के बाद मुंबई के व्यवसायी विकी जैन से संबंध बना लिया। ये भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दोनों ने सगाई कर ली है। इस बात ने भी शायद सुशांत के दिल को काफी ठेस पहुंचाई होगी।
एक और वजह थी जिसने सुशांत के डिप्रेशन को बढ़ाया
ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत अपनी एक फिल्म ‘ड्राइव’ की ऑनलाइन रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर से नाराज चल रहे थे। उनकी ये आखिरी फ़िल्म नेटफलिक्स पर रिलीज हुई थी। यह फ़िल्म 2018 में ही रिलीज़ होने वाली थी, उसके बाद रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर जून 2019 कर दी गई थी। उसके बाद प्रोड्यूसर ने फिल्म थिएटर में रिलीज करने के बजाय फिल्म को सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था। इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत को काफी उम्मीदें थीं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
