ऐसा भारत में कोई भी नहीं है जिसे स्ट्रीट फूड से प्यार न हो। भारत में कोई कहीं भी रहता हो, लेकिन उसे हर राज्य या शहर का एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड ज़रूर पसंद होता है जिसे वो घर पे भी तरय करना चाहता है। जैसा की हम सब जानते हैं मुंबई के मसालेदार वड़ा पाव कितने फेमस हैं वहीँ दिल्ली की बात की जाए तो वहां के प्रसिद्ध छोले भटूरे या स्वादिष्ट मोमोज चटपटी लाल चटनी के साथ किसे नहीं भाते। भारत में कोई भी आउटिंगबिना स्ट्रीट फ़ूड खाये पूरी नहीं होती।
ये स्ट्रीट फ़ूड ऐसे सुगंधित अवयवों के मेलजोल के साथ बनाए जाते हैं जो हमारे टेस्ट बड्स को कुछ ही समय में टैंटलाइज़ कर देते हैं। कभी कभी जब आप अपने भोजन की क्रेविंग को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, लेकिन फिर भी उन टेस्टी स्ट्रीट फूड में लिप्त रहना चाहते हैं, तो नीचे आपको कुछ विकल्प दिए हुए हैं जिन्हे आप घर पर ही अपनी रसोई में स्वच्छ और विश्वसनीय सामग्री का उपयोग करके तैयार कर सकते हैं।
आइये जानें क्या हैं वो स्वच्छ और स्वादिस्ट स्ट्रीट फ़ूड
दही भल्ले
नरम और स्पंजी दही भल्ले किसे पसंद नहीं होंगे? भारत के हर राज्य के लोग इस फ़ूड के दीवाने हैं। यदि आप इस प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड के मीठे और खट्टे स्वाद में लिप्त होना पसंद करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से अपने रसोई घर मंश इसे बनाने की कोशिश करनी चाहिए और अपने प्रियजनों को आश्चर्यचकित कर देना चाहिए।
छोले भटूरे
इस व्यंजन को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। छोले भटूरे एक प्रसिद्ध और प्रिय उत्तर भारतीय स्ट्रीट फूड है। यह अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है और काफी हैवी भी होता है, जो इसे ब्रंच के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। छोले भटूरे में बहुत ही सुगंधित, मसालेदार स्वाद होता है जिसे कोई और स्ट्रीट फ़ूड हरा नही सकता है। अपने प्रियजनों को आश्चर्यचकित करने के लिए रविवार की सुबह अनोखे इस स्ट्रीट फूड को बनाने की कोशिश ज़रूर करें।
मोमोज़
मोमोज को स्ट्रीट फूड का राजा कहा जा सकता है। स्वादिष्ट स्टफिंग से भरी और चटपटी मसालेदार लाल चटनी के साथ इसको परोसा जाता है। इस को उबाल के बनाया जाता है जिसे इसको हर अगले स्ट्रीट फ़ूड से अलग करता है। यह भी एक हैवी डिश के अंतर्गत आता है जिसे आप शाम के स्नैक्स के लिए घर पर आसानी से बना सकते हैं।
पानी पुरी
भारतीय राज्यों के विभिन्न कोनों में अलग-अलग नामों से जानी जाने वाली, पानी पूरियों को आसानी से हमारे द्वारा पसंद किए जाने वाले सबसे अधिक स्ट्रीट फूड में से एक कहा जा सकता है। यदि कभी हम इन छोटी छोटी पानी पूरियो के बारे में सोचते हैं तो हमारे मु में तुरंत इसके कुरकुरे, मीठे, मसालेदार, खट्टे स्वाद को याद ताज़ा हो जाती है। इसे तैयार करना बहोत ही आसान है और आप इसे घर पर आराम से आजमा सकते हैं।