21 अप्रैल को हुए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल बम ब्लास्ट में अभी तक 160 लोगों की मौत हो गई है | जबकि घायलों की संख्या 350 बताई जा रही है| घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| कोलंबो की पुलिस के मुताबिक 3 चर्च और 3 फाइव स्टार होटलों में ब्लास्ट हुए| लगातार हुए धमाकों के कारण अफरा-तफरी का माहौल है|
कोलम्बो पुलिस के मुताबिक हमला राजधानी के 3आलीशान होटलों और एक चर्च में हुआ है, जबकि दो अन्य धमाके कोलंबो शहर के बाहरी इलाकों में मौजूद चर्च में हुए हैं| पड़ी देश की इस घटना के बाद भारत में भी शोक की लहर है| अभी तक इस घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने नहीं आयी है| घटना को लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने दुख जताया है| उन्होंने ट्वीट कर कहा की , ”मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं| स्थिति पर करीब से नजर है| ”
Colombo – I am in constant touch with Indian High Commissioner in Colombo. We are keeping a close watch on the situation. @IndiainSL
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 21, 2019
Top 5 T.V. Shows to binge watch on Netflix
Explosions have been reported in Colombo and Batticaloa today. We are closely monitoring the situation. Indian citizens in need of assistance or help and for seeking clarification may call the following numbers : +94777903082 +94112422788 +94112422789
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) April 21, 2019
भारतीय नागरिकों की जानकारी के लिए कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं| इस नंबर पर फोन करके भारतीय नागरिक परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते है | श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा है कि हम लोग पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं|
उच्चायोग ने यह भी कहा है कि अगर किसी भी भारतीय को कोई जरूरत हो हमसे संपर्क कर सकते हैं| उच्चाआयोग ने इसके लिए अलग से नंबर जारी किए हैं|
In addition to the numbers given below, Indian citizens in need of assistance or help and for seeking clarification may also call the following numbers +94777902082 +94772234176
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) April 21, 2019
श्रीलंका में हुए हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, मौके पर सेना को तैनात कर दिया गया है| श्रीलंका में आपातकालीन बैठक बुलाई गई है| राष्ट्रपति ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें|
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर


