नींबू को विटामिन सी का बेस्ट सोर्स कहा जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। वजन को कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने में नींबू सहायक है। अब इसके स्टोरेज की बात करें तो इसे लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर कर पाना मुश्किल होता है। अक्सर हम देखते हैं कि फ्रिज में रखी कुछ सब्जियां गल जाती हैं। इनमें नींबू तो दो दिन में ही सूखने लगता है या ख़राब होने की कगार पर आ जाता है। अब ऐसे में रोज़ मार्केट जाना भी बवाल लगता है। तो क्यों ना हम रखे हुए नींबूओं को ही लंबे समय के लिए फ्रेश रखें!
ऐसा करन के लिए हम अपको कई तरीकों से रूबरू करवाएंगे जिससे कि आपके घर में रखे नींबू को लंबे समय के लिए तरोताजा रखा जा सकेगा।
जानें ये आसान उपाय
अगर आप आधे नींबू को इस्तेमाल करना चाहते हैं और आधे को स्टोर करना है तो उसे एयरटाइट कंटेनर में रख दें। और कंटेनर को फ्रिज में रख दें। इससे वह बचे हुए नींबू की ताज़गी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसे स्टोर करने का एक और बेहतरीन तरीक़ा यह है कि आप आप नींबू का रस बर्फ की ट्रे में निकाल कर फ्रिज में रख दें। और ज़रूर पड़ने पर इस नींबू का बर्फ़ के रूप में इस्तेमाल कर लें। इससे स्वाद में कोई फ़र्क नहीं आयेगा।
तीसरा अनोखा तरीक़ा यह है कि एक अख़बार या टिशू पेपर में नींबू को लपेट दें। फिर एक बड़ा एयर कंटेनर लें और उसमें या पेपर से लिपटे हुए नींबू को रख कर फ्रिज में स्टोर कर दें। इससे नींबू की फ्रेशनेस पर कोई आंच नहीं आयेगी।
इसकी फ्रेशनेस को बरक़रार रखने के लिए यह एक और तरीका भी अपना सकते हैं। करना यह होगा कि आप एक कांच का डिब्बा लें और उसमें सारे नींबू रखकर उसमें दो गिलास पानी डाल दें जिससे कि पानी में वह अच्छे से डूब जाएं। इस पानी में अपको आधा कप सिरका भी डालना होगा। फिर इस कांच के कंटेनर को फ्रिज में रख सकते हैं। इस तरीके से एक दो महीनों तक नींबू ख़राब नहीं होते।
ऐसा कहा जाता है कि हाथों में थोड़ा सा सरसों का तेल लगा कर उसे नींबूओं पर लगा दिया जाए और उन्हें एक कंटेनर में रख कर फ्रिज में स्टोर कर दें, तब भी इनकी फ्रेशनेस महफूज़ रहती है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.