सोनाक्षी सिन्हा के पुतले आखिर क्यों जलाएं जा रहे है हर जगह, जाने इसकी वजह

सोनाक्षी सिन्हा के पुतले

बता दे कि आज कल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह से फंसी हुई है। यहाँ तक कि सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लोगो का गुस्सा भी भड़कता जा रहा है। हालांकि इस गुस्से की असली वजह क्या है, ये आज हम आपको बताएंगे। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों हर जगह सोनाक्षी सिन्हा के पुतले जलाएं जा रहे है। दरअसल जो लोग पुतले जला रहे है, वह सब वाल्मीकि समाज से है। गौरतलब है कि वाल्मीकि समाज के लोगो का यह कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में उनके समाज का अपमान किया था। जिसे वो कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। वही दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने ब्यान को लेकर माफ़ी मांग ली है।

सोनाक्षी सिन्हा के पुतले

सोनाक्षी सिन्हा के पुतले..

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। जिसमे उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफ़ी मांगी है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने यह भी कहा कि वह वाल्मीकि समाज का पूरा सम्मान करती है। इसके इलावा सोनाक्षी सिन्हा ने बकायदा ये भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति या समाज को उनकी बातों का बुरा लगा हो, तो वह उन सबसे माफ़ी मांगती है। अब जाहिर सी बात है कि कई बार सेलिब्रिटी अपने इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ बोल जाते है, जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए। मगर जब कोई सेलिब्रिटी सामने से माफ़ी मांग रहा हो तो उसे माफ़ करने में कोई बुराई नहीं है।

श्रद्धा कपूर बागी 3 में एयर होस्टेस की भूमिका में नज़र आएंगी

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1158096980616372228

हालांकि सोनाक्षी ने यह बात खुद साफ़ कर दी है कि उनका मकसद किसी को भी ठेस या हानि पहुँचाना नहीं था। मगर इसके बावजूद भी सोनाक्षी सिन्हा के पुतले जलाएं जा रहे है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वाल्मीकि समाज ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। वैसे इस मामले में आपकी क्या राय ये हमें जरूर बताईएगा।

Summary
सोनाक्षी सिन्हा के पुतले आखिर क्यों जलाएं जा रहे है हर जगह, जाने इसकी वजह   Youth Express
Article Name
सोनाक्षी सिन्हा के पुतले आखिर क्यों जलाएं जा रहे है हर जगह, जाने इसकी वजह Youth Express
Description
बता दे कि आज कल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह से फंसी हुई है। यहाँ तक कि सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लोगो का गुस्सा भी भड़कता जा रहा है। हालांकि इस गुस्से की असली वजह क्या है, ये आज हम आपको बताएंगे। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों हर जगह सोनाक्षी सिन्हा के पुतले जलाएं जा रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER