इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के आज तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का आंकड़ा पार कर दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट के नुक़सान पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। विपक्षी इंग्लैंड टीम के सामने 223 रनों का विशाल स्कोर चुनौती पूर्ण है। आपको बता दें कि यह टी 20 क्रिकेट इतिहास का 13 वा मौका है जब साउथ अफ्रीका की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। लेकिन सर्वाधिक बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली टीम का रिकॉर्ड अभी भी अपने देश भारत के नाम है।
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा पर भारत अब भी नंबर एक पर
साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 13वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये कारनामा अब तक कुल 12 बार किया था। जबकि अब अफ्रीका की टीम अब टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है। इस मामले में अब भी टीम इंडिया पहले स्थान पर है जिसने 17 बार अब तक ये कमाल किया है।
साउथ अफ्रीका की पारी
2️⃣6️⃣* runs
1️⃣1️⃣ balls👆 David Miller after Klaasen got out 👏
He's taken 🇿🇦 to 222/6, will it be enough?#SAvENG pic.twitter.com/t5hnsJ3JHo
— ICC (@ICC) February 16, 2020
इस बेहतरीन प्रदर्शन में अफ्रीका की टीम का मिला जुला योगदान रहा। सभी बल्लेबाज ने अपनी भूमिका को निभाया है। लेकिन साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विशेष योगदान रहा। हेनरिक ने 33 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 66 रन बनाए । हेनरिक के अलावा ओपनर बल्लेबाज तेंबा बावुमा ने 24 गेंदों पर चार चौके व तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। इनके अलावा कप्तान क्विंटन डिकॉक ने 35 रन, वेंनडर दुसैं ने 11 रन, डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने 11 रन का योगदान दिया।
टी 20 में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाने वाली टॉप पांच टीमें
भारत- 17 बार
साउथ अफ्रीका – 13 बार
ऑस्ट्रेलिया – 12 बार
न्यूजीलैंड – 9 बार
इंग्लैंड- 9 बार