जल्द बाजार में लॉन्च होगी जीप कंपनी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी

जल्द बाजार में लॉन्च होगी जीप कंपनी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी

जानी-मानी पॉपुलर कार निर्माता कंपनी जीप बहुत जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि भारत में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की अच्छी डिमांड चल रही है। वहीं, जीप की अपकमिंग एसयूवी के बारे में खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी गाड़ी होगी। बता दें कि इस गाड़ी का पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा।

लोगो के पास भविष्य में होंगे इलेक्ट्रिक कार के ऑप्शन

वहीं, आगे आने वाले समय में टाटा नेक्सन ईवी से मुकाबले के लिए जीप कॉप्मपेक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही म‎हिंद्रा ईएक्सयूवी 300 समेत अन्य कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली है। जिससे लोगो के पास भविष्य में इलेक्ट्रिक कारों के एसयूवी ऑप्शंस मौजूद होंगे। बता दें कि हाल ही में कॉप्मपेक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी का रेंडर दिखा है। जिसमें पता चल रहा है कि यह स्पोर्टी लुक के साथ बाजार में आएगी और देखने में काफी सुंदर भी होगी।

मिल सकता है पेट्रोल इंजन

यह भी माना जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को जीप के ग्रुप पीएसए के कॉमन मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जाएगा। इसमें पीएसए ग्रुप की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी सीट्रोन सी3 जैसा 1.2 लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकेगा। जो कि 130बीएचपी तक की पावर देखने को मिलेगा।

इस सन् लॉन्च हो सकती है कार

जानकारी के अनुसार जीप की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को साल 2024-25 में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि आने वाला समय भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च को लेकर आएगा। जो कि हैचबैक, सिडैन और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की होगी। इस महीने भारत में टाटा टिगोर ईवी लॉन्च हो रही है। उसके बाद अगले साल तक महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक भी लॉन्च हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER