जल्द लॉन्च होने वाली है Activa 125, ये हो सकती है कीमत, जानियें

जल्द लॉन्च होने वाली है Activa 125, ये हो सकती है कीमत, जानियें

आपको बता दें कि आज आपको रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहनों में सेकड़ों महिलाएं वाहन चलाती दिख जाएंगी। क्योंकि, पिछले कुछ सालों में महिला वाहनों की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। जहां स्कूटी का दौर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी कई गाड़ियां लांच की है।

हाल ही में ये गाड़ी हुई थी लॉन्च

जहां इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रियता Activa (हौंडा एक्टिवा) को मिली है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने अब तक इसके कई एडिशन लॉन्च किए हैं। वहीँ, हाल ही में कंपनी ने Honda Activa 6G को Activa H-Smart नाम से लॉन्च किया था। इसको मार्केट में काफी पसंद किया गया। इसी लोकप्रियता के आधार पर कंपनी ने अब H-Smart टेक्नोलॉजी आधारित Activa 125 लॉन्च करने की योजना बना ली है।

तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

दरअसल, आज Honda Activa (हौंडा एक्टिवा) एक ऐसा स्कूटर बन चुका है। जिससे यात्रा करना महिला और पुरुष दोनों के लिए आरामदायक रहता है। इसलिए Activa की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस लोकप्रियता के चलते ही कंपनी अपने पॉपुलर स्कूटर Honda Activa का एक और नया मॉडल Activa 125 लॉन्च करने जा रही है। जिसका टीजर आज यानी गुरुवार को कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है।

खास बात

Activa 125 के इंजन की बात करें तो, कंपनी ने इसमें 125CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जो 8.18bhp की पावर और 10.3Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीँ, इसकी कीमत की बात करें तो, मार्केट में उपलब्ध Activa 125 की एक्स शोरूम कीमत 77,743 रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल में 84,916 रुपए तक जाती है। तो इसकी कीमत को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसकी कीमत उससे कुछ जयादा ही होगी। जो एक तरह से बहुत कमाल की स्कूटी आने वाली है।

Summary
जल्द लॉन्च होने वाली है Activa 125, ये हो सकती है कीमत, जानियें
Article Name
जल्द लॉन्च होने वाली है Activa 125, ये हो सकती है कीमत, जानियें
Description
आपको बता दें कि आज आपको रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहनों में सेकड़ों महिलाएं वाहन चलाती दिख जाएंगी। क्योंकि, पिछले कुछ सालों में महिला वाहनों
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER