यशराज फिल्म्स ने अपनी पॉपुलर फ्रैंचाइज़ ‘मर्दानी’ के तीसरे अध्याय की घोषणा कर दी है इस फिल्म का नाम मर्दानी 3 रखा गया है. इस बार भी रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार और निडर पुलिस ऑफिसर के किरदार में वापसी करेंगी।
फैंस में है काफी उत्साह
फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे और इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘मर्दानी 3’ 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ऐलान के बाद से फैंस के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार दर्शकों को हमेशा से पसंद आया है. ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइज़ के पहले दो भागों ने दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना पाई थी, और अब तीसरे भाग से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय को लेकर पहले से ही चर्चा शुरू हो चुकी है.
खास बात
यशराज फिल्म्स ने एक बार फिर से एक मजबूत महिला किरदार को दर्शाने के लिए इस फ्रैंचाइज़ को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को फैंस 2026 में एक नई कहानी के साथ देख सकेंगे। बता दें कि यह फिल्म का दूसरा पार्ट भी लोगो को खूब पसंद आया था। जहां स्टोरी की बात करे तो स्टोरी भी काफी हटकर बनाई गयी थी।