जल्द आने वाली है टाटा की ये कार, जबरदस्त फीचर्स से रहेंगी लैस

जल्द आने वाली है टाटा की ये कार, जबरदस्त फीचर्स से रहेंगी लैस

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में कई कारें बेचती हैं। घरेलू बाजार में कंपनी की कारों का अलग दबदबा है। खासतौर पर जब भी सेफ्टी की बात आती है, तो टाटा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है। टाटा मोटर्स अपने Tiago हैचबैक और Tigor सेडान को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबकि इन दोनों कार के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इनका मुकाबला नई जेन Maruti Swift और Dzire के साथ होगा।

डिज़ाइन

नए टियागो और टिगोर फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में थोड़े कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नए हेडलैंप, डीआरएल, रेडिएटर ग्रिल, बंपर, अलॉय व्हील और टेल लैंप दिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ नए आकर्षक कलर ऑप्शन भी जोड़ा जा सकता है।

फीचर्स

इन दोनों कारों में कई आकर्षक फीचर्स एड किया जा सकता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एक वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर सहित कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस

जानकारी के मुताबिक Tata Tiago और Tigor के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इन दोनों मॉडल्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 PS का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा 1.2-लीटर सीएनजी इंजन मिलता है, जो 73.5PS का पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इन कारों में वेरिएंट के आधार पर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑफर किए जाते हैं। इन कारों का माइलेज 19.43 से लेकर 28.06 किमी प्रति लीटर के बीच है।

सेफ्टी फीचर्स

नई टाटा टियागो हैचबैक और टिगुर सेडान में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। दोनों कारों को Maruti Swift और Dzire से कंपटीट करने के लिए बजट कीमत पर लॉन्च किए जाने की संभावना है। फिलहाल टियागो हैचबैक की कीमत 5 लाख रुपये से 8.75 लाख रुपये के बीच है और टिगुर सेडान की कीमत 6 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER