बता दे कि कपिल शर्मा शो में बम्पर और बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कलाकार का असली नाम कीकू शारदा है। गौरतलब है कि कीकू शारदा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका बेटा पढ़ाई करते हुए नजर आ रहा है। दरअसल यह तस्वीर इसलिए वायरल हो रही है क्यूकि इसके कैप्शन में कीकू ने लिखा है कि उनके बेटे का मानना है कि लाइफ बड़ी मुश्किल है। दरअसल यहाँ कीकू शारदा के बेटे ने पढ़ाई के दौरान होने वाली की बात की है। ऐसे में इस तस्वीर को लेकर लोग अलग अलग रिएक्शन भी दे रहे है।
कीकू शारदा के बेटे ने कहा..
बहरहाल इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि उनके बेटे ने कुछ समय पहले उनसे बात की और कहा कि पापा आप सच में भाग्यशाली हो। वो इसलिए क्यूकि आपको होमवर्क नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही यह भी कहा कि लाइफ बड़ी कठिन है पापा। हालांकि उसे यह नहीं मालूम कि बड़े होने के बाद लाइफ और भी ज्यादा कठिन हो जाती है। अब जाहिर सी बात है कि वह अक्सर अपने पापा को टीवी पर देख कर खूब एन्जॉय करता है। शायद यही वजह है कि वह उन्हें भाग्यशाली कहता है, क्यूकि उसे अपने पापा का जॉब फन लविंग लगता है। बहरहाल ऐसे में हम तो यही कहना चाहेंगे कि दूसरे का काम सब को आसान ही लगता है।
https://www.instagram.com/p/B2wg-tZj4NS/
वैसे हम आपको बता दे कि उनके बेटे का नाम शौर्य शारदा है। अब यूँ तो कीकू शारदा की कॉमेडी को लोग काफी पसंद करते है, लेकिन कई बार कॉमेडी के चक्कर में कलाकारों को वो चीजें भी करनी पड़ती है, जो वह नहीं करना चाहते। जैसे कि बात बात पर अपना मजाक बनाना, बॉलीवुड सेलिब्रिटी के द्वारा की गई मस्ती को सहना आदि ऐसी चीजें है जो कॉमेडी का ही हिस्सा है। फ़िलहाल आप शौर्य शारदा की तस्वीर यहाँ देख सकते है।


