बता दे कि बॉलीवुड सिंगर रेखा भारद्वाज आज कल अपने एक ब्यान के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही है। गौरतलब है कि रेखा जी ने अपने ब्यान में सभी रियलिटी शोज की पोल खोली है। बहरहाल रेखा जी ने अपने ब्यान में जो बातें कही है, उन्हें पढ़ने के बाद आप भी दंग रह जायेंगे। इस बारे में रेखा जी का कहना है कि सिंगिंग रियलिटी शोज में तो संगीत के नाम पर ड्रामा ही बेचा जाता है। जी हां उन्होंने ट्वीट करके यह लिखा है कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसे शोज में इतना ड्रामा क्यों किया जाता है। बता दे कि उनके इस ट्वीट का बहुत से लोगो ने समर्थन भी किया है। इस बारे में एक यूजर का कहना है कि प्रसिद्ध होने के लिए इमोशन का इस्तेमाल किया जाता है।
बॉलीवुड सिंगर रेखा भारद्वाज ने रियलिटी शो को लेकर कही ये बड़ी बात..
इसके साथ ही उन बच्चो का भविष्य भी खराब होता है, जो अपना हुनर दिखाने के लिए इन शोज में हिस्सा लेते है। हालांकि रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद वे कुछ समय के लिए तो प्रसिद्ध हो जाते है। मगर बाद में उन बच्चो की जिंदगी बनती है या बिगड़ती है, ये कोई नहीं जानता। यानि रियलिटी शो लोगो को केवल झूठे सपने दिखाने के लिए ही बनाएं जाते है। खास करके जब यह रियलिटी शोज बच्चो को लेकर बनाएं जाते है, तब बेहद तकलीफ होती है। यहाँ तक कि एक यूजर का तो ये भी कहना है कि यह केवल एक बाल मजदूरी है।
I am not able to understand why there is so much drama in Music reality shows ???
— rekha bhardwaj (@rekha_bhardwaj) September 1, 2019
वैसे हम आपको बता दे कि जो रेखा जी रियलिटी शोज की इतनी बुराई कर रही है। वह खुद इससे पहले इंडियन आइडल में मेहमान बन कर आ चुकी है। ऐसे में रेखा जी ने रियलिटी शो को लेकर जो ब्यान दिया है, वो कहा तक सही है, ये हम नहीं बता सकते। फ़िलहाल तो बॉलीवुड सिंगर रेखा भारद्वाज के इस ब्यान का ज्यादातर लोग समर्थन कर रहे है। “वैसे दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”


