अगर आप भी है जमीन पर बैठने के शौकीन, तो जानिये क्या है इसके फायदे

अगर आप भी है जमीन पर बैठने के शौकीन, तो जानिये क्या है इसके फायदे

आज के दौर में हम देख रहे है कि हममे से बहुत से ऐसे लोग होंगे, जो जमीन पर बैठना पसंद करते होंगे लेकिन ज्यादातर लोग अपना काम कुर्सी पर बैठकर करना पसंद करते हैं व खाना डाइनिंग टेबल पर खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको ये पता हैं कि कुर्सी पर बैठने से हम अपनी बहुत सारी मांसपेशियों का इस्तेमाल ही नहीं कर पाते और ऐसे में हमें जमीन पर बैठने-उठने में परेशानियो का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे कि जो जमीन पर बैठने के बजाय कुर्सी पर बैठना ज्यादा पसंद करते हैं तो एक बार जमीन पर बैठने के फायदे के बारे में जान लीजिए। शायद आप फायदे जानकर कुर्सी पर बैठना हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

मांसपेशियों को मिलती है मजबूती

अगर आप जमीन पर बैठते हैं तो इससे शरीर की मुद्रा में सुधार होता है। जमीन पर बैठने से जिन लोगों का बॉडी पोश्चर सही नहीं होता, वे अपने आप ही जमीन पर बैठने से सुधरने लगता है। जमीन पर बैठने से कंधे में पीछे की तरफ खिचांव पड़ता हैं जिससे आस-पास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जमीन पर बैठने से भीतरी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यदि आपकी पीठ में दर्द बना रहता है तो जमीन पर बैठने से पीठ में दर्द की शिकायत भी दूर होने लगती है।

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना हो सकता है नुकसान

जमीन पर पालथी मारकर बैठने से कूल्हे की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। जमीन पर बैठने से रीढ़ की हड्डी में भी खिंचाव पड़ता है, ऐसे में शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है, जो कुर्सी पर बैठने से नहीं होता। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने के कारण घुटने के पीछे की नस कठोर हो जाती है जिससे वह धीरे-धीरे दर्द का कारण बन जाती है।

यहां पर बैठकर खाना पाचन तंत्र रहता है अच्छा

जमीन पर बैठकर खाना खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और खाना पचने लगता है। वो ऐसे कि जब हम खाना खाने के लिए आगे की ओर झुकते हैं और फिर उसे निगलने के लिए फिर पीछे की ओर जाते हैं, ऐसे में हम आगे-पीछे होते रहते है और इस प्रक्रिया में पेट की मांसपेशियों में दबाव पड़ता रहता है।

Summary
अगर आप भी है जमीन पर बैठने के शौकीन, तो जानिये क्या है इसके फायदे
Article Name
अगर आप भी है जमीन पर बैठने के शौकीन, तो जानिये क्या है इसके फायदे
Description
आज के दौर में हम देख रहे है कि हममे से बहुत से ऐसे लोग होंगे, जो जमीन पर बैठना पसंद करते होंगे लेकिन ज्यादातर लोग अपना काम कुर्सी पर बैठकर करना पसंद करते हैं व खाना डाइनिंग टेबल पर खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको ये पता हैं कि कुर्सी पर बैठने से हम अपनी बहुत सारी मांसपेशियों का इस्तेमाल ही नहीं कर पाते और ऐसे में हमें जमीन पर बैठने-उठने में परेशानियो का सामना करना पड़ता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER