बारिश का महीना शुरु होने वाला है। चिलचिलाती धूप, गर्मी और पसीना से राहत लाने वाली बारिश की बूँदें अपने साथ कई बीमारियाँ भी लाती हैं।
ऐसे मौसम में जब बारिश का पानी, मिट्टी की सोन्धी खुशबू और पत्तों में रुकी बूँदें अपनी ओर तीव्रता से आकर्षित करते हैं। ज़रूरी है की इस मौसम का लुत्फ उठाने के साथ साथ हमें अपनी त्वचा का भी बराबर ख्याल रखना आना चाहिये।
आइये जानते हैं त्वचा को स्वस्थ रखने के आसान उपाय –
- 2-3 बार मुँह धोएँ
इस मौसम में धूल और नमी अधिक होती है। साथ ही बैक्टीरिया आदि भी इस मौसम में अधिक सकृिय हो जाते हैं। इन सभी के कारण त्वचा के छिद्रों में जगह नहीँ बच पाता और फिर फुन्सियों की शिकायत आती है। बार बार मुँह धोते रहने से ये त्वचा में जम नहीँ पाते और त्वचा स्वस्थ रहती है।
- ना भूलें सनस्क्रीन को
हमें लगता है की तेज धूप खत्म हो गया और उसके साथ ही अल्ट्रा वाय्लेट किरणें भी। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीँ है, सनस्क्रीन अल्ट्रा वाय्लेट किरणें, नमी व कई हानिकारक तत्वों से लड़ने में त्वचा की मदद करता है। लगातार पड़ने वाली नमी से भी ये बचाते हैं।
- क्लीन्ज़र का करें प्रयोग
बाजार में कई अच्छे कम्पनियों के क्लीन्ज़र उपलब्ध हैं। इस मौसम में इनका प्रयोग त्वचा के बाहरी व भीतरी छिद्रों को साफ़ करने में उपयोगी होगा। तेज हवा और बारिश के कारण धूल और बैक्टीरिया त्वचा में परत बना लेते हैं। ये उन परतों को स्वक्ष करता है।इसके साथ ही स्क्रब का प्रयोग भी लाभकारी होगा।
- कम करें मेक- अप का प्रयोग
इस चिप चिप भरे मौसम में मेक अप या तो ना करें और यदि करती हैं तो हल्का करें।
इसके पीछे एक तो यह वजह है की नमी में मेक अप अधिक समय के लिए टिक नहीँ पाता और दूसरा इन्फेक्सन होने की अधिक सम्भावना रहती है।
- होठों का खास ख्याल रखें
हमारे होठ सबसे अधिक नाज़ुक होते हैं। मौसम के परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव इन्हीं पर पड़ता है, नातीज़तन ये फटने लगते हैं। लिप बाम का प्रयोग इन्हें स्वस्थ रखने में मदद करेगा। लिप बाम इन्हें रूखा होने से बचाएगा।
इन उपायों के साथ ही आप घरेलू उपायों व अधिक से अधिक पानी के सेवन से बारिश के मौसम में भी अपनी त्वचा को तरोताज़ा रखेें ।

