यूँ तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के जन्म दिन पर देश भर के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगो ने उन्हें बधाईयां दी है। मगर इन करोड़ो लोगो में केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनकी टीम के कई खिलाडी भी शामिल है। बता दे कि भारतीय टीम के खिलाडी ऋषभ पंत ने भी कोहली को बर्थडे विश किया था। हालांकि कोहली को चचा कह कर ऋषभ पंत ने खुद ही मुसीबत को गले लगा लिया। गौरतलब है कि ऋषभ पंत भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर है। ऐसे में विराट कोहली को जन्म दिन विश करने के लिए ऋषभ पंत ने एक ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने विराट कोहली को चचा लिख कर जन्म दिन की बधाईयां दी।
कोहली को चचा कह कर फंसे ऋषभ पंत..
बहरहाल ऋषभ पंत ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे चचा, आप इसी तरह से मुस्कुराते रहे। यही वजह है कि ऋषभ पंत को ट्विटर पर खूब ट्रोल होना पड़ा। जी हां पंत के इस ट्वीट को देख कर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। बता दे कि एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि पंत मस्का लगा कर टीम में जगह बना रहे है। जी हां एक यूजर ने लिखा कि मस्का लगा कर कब तक टीम में बने रहोगे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो विराट कोहली को बर्थडे विश करना ऋषभ पंत को काफी महंगा पड़ गया।
Happy birthday chachaaa😬😬 @imVkohli always keep smiling 🎂 pic.twitter.com/i4s69d2ixS
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) November 5, 2019
फ़िलहाल तो ऋषभ पंत का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और आप भी उनका यह ट्वीट यहाँ देख सकते है। अब ये तो सब को मालूम है कि कोहली ने हाल ही में अपना इक्तीसवाँ जन्म दिन मनाया है। तो ऐसे में ऋषभ पंत का उन्हें मजाक में या प्यार से चचा कहना शायद लोगों को अच्छा नहीं लगा। बता दे कि कोहली को चचा कह कर ऋषभ पंत को विराट कोहली के फैंस द्वारा खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। इसलिए हम तो यही कहेंगे कि आगे से कुछ भी ट्वीट करने से पहले सौ बार जरूर सोच ले.


