केसर के लाभ जानिये क्यो होती है फायदेमंद

केसर क्यो होती है फायदेमंद, जानिये इसके लाभ

हम अक्सर देखते है कि हमारे लाइफ में जो भी चीज खाने के लिए बनी है उसके पीछे कोई ना कोई फायदा होता है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है केसर के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जिसकी खुशबू भी बहुत तेज और बढ़िया होती है। आपको बता दें कि केसर को खाने, ब्यूटी प्रोडक्टस के साथ मेडीसीन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है

इस फूल से निकाली जाती है केसर

वहीं, केसर की खास बात यह होती है कि ज्यादा तर केसर का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, कहीं-कहीं तो  केसर की चाय भी पी जाती है। आपको बता दें कि केसर क्रोकस सैटाइवस  नामक फूल से निकाली जाती है। क्‍योंकि यह बहुत महंगा होता है। इस कारण से यह आसानी से नहीं मिलता और शायद यही वजह है कि अक्‍सर लोगो को इसके फायदों के बारे में पता नहीं रहता। दरअसल, इसकी खास बात यह है कि केसर से सेहत के साथ खूबसूरती को निखारने और दवाईयों में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

क्रोकस सैटाइवस फूल

दूध के साथ सेवन करना होता है फायदेमंद

आज की इस बिजी लाइफस्टाइल में लोग तनाव को कम करने के लिए अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्‍या से अक्सर परेशान रहते हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दूध के साथ केसर का सेवन अगर सोने से आधे घंटे पहले किया जाए, तो यह डिप्रेशन और स्ट्रेस को भी कम करती है। इससे अच्छी नींद भी आती है।

पेट संबंधी बीमारियों को भी करती है दूर

वहीं, केसर पेट से जुड़ी बीमारियों में भी आराम पहुंचाती है। अगर पेट से जुड़ी पेट-दर्द, गैस, एसिडिटी जैसी समस्‍याएं हैं, तो ऐसे में केसर का इस्‍तेमाल करना लाभदायक होता है। आपको बता दे कि केसर इसलिए और फायदेमंद होती है क्योंकि केसर की तासीर गर्म होता है।

Summary
केसर क्यो होती है फायदेमंद, जानिये इसके लाभ
Article Name
केसर क्यो होती है फायदेमंद, जानिये इसके लाभ
Description
हम अक्सर देखते है कि हमारे लाइफ में जो भी चीज खाने के लिए बनी है उसके पीछे कोई ना कोई फायदा होता है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है केसर के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER