Redmi Note 8 एक बार फिर नए प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

Redmi Note 8 एक बार फिर नए प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

इस समय टेक्नोलॉजी का दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में Xiaomi Redmi Note 8 को कंपनी ने एक बार फिर से नए प्रोसेसर के साथ दो साल के बाद मार्किट में इस फोन को लॉन्च कर दिया है। वहीं, Redmi Note 8 मोबाइल फोन को साल 2019 में लॉन्च किया गया था, और लोगों के द्वारा इस मोबाइल फोन को इसकी कीमत और स्पेक्स के चलते काफी पसंद भी किया गया था। दरअसर, एक बार फिर से इस मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन इस बार मोबाइल फोन में आपको मिलता है MediaTek Helio G85 प्रोसेसर

2019 में दिया गया था ये प्रोसेसर

आपको बता दें कि 2019 में आये Redmi Note 8 मोबाइल फोन में स्नेपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया था, तो वहीं, साल 2021 में आये Redmi Note 8 मोबाइल फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को पिछले साल आये Redmi Note 9 मोबाइल फोन में भी देखा गया है।

इस रंग में आ सकता है फोन

वहीं, Redmi Note 8 2021 में आपको मिलता है 6.3-इंच की LCD टच स्क्रीन डिस्प्ले। जो आता है गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्टिव के साथ। फोन आपको 64GB और 128GB स्टोरेज में मिल सकता है। वहीँ, फोन में रैम की बात करें तो आपको इस फोन में मिलती है 4GB की रैम।  वहीं, फोन नेपच्यून ब्लू, मूनलाइट वाइट और स्पेस ब्लैक रंगों में आ सकता है।

13 एमपी की दी गई है सेल्फी

फोन में कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है, जो आता है एक 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ।  इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है।  फोन में फ्रंट कैमरे की बात करें तो 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में यानी Redmi Note 8 2021 में आपको  4000 mAh क्षमता की बैटरी मिलती है जो आती है 18W की फ़ास्ट चार्जिंग।

Summary
Redmi Note 8 एक बार फिर नए प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
Article Name
Redmi Note 8 एक बार फिर नए प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
Description
इस समय टेक्नोलॉजी का दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में Xiaomi Redmi Note 8 को कंपनी ने एक बार फिर से नए प्रोसेसर के साथ दो साल के बाद मार्किट में इस फोन को लॉन्च कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER