वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के सीजन टू का टीजर रिलीज कर दिया गया है| रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है| इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार था| ऐसे में ‘सेक्रेड गेम्स 2 ‘ का टीजर रिलीज होते ही इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है|
सीजन वन में नवाज़उद्दीन सीदिक़्की ने काफी अच्छा किरदार निभाया है ,और साथ में सैफअली खान भी है| ‘सेक्रेड गेम्स 2 ‘ के इस टीजर में वेब सीरीज के कैरेक्टर्स को इंट्रोड्यूस कराया गया है| इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान, कल्कि कोचलीन और रणवीर शौरी भी नजर आ हैं|
The worst is yet to come. Sacred Games will be back for Season 2. pic.twitter.com/IkKlavBX5D
— Sacred Games (@SacredGames_TV) September 21, 2018
क्या है नया ‘सेक्रेड गेम्स 2 ‘ में
इस बार ‘सेक्रेड गेम्स 2 ‘ में एक नया और शानदार किरदार के तौर पर नज़र आ रहे है पंकज त्रिपाठी| टीजर में सबसे शानदार है पंकज त्रिपाठी की एंट्री| पंकज त्रिपाठी का लुक काफी अतरंगी है और सस्पेंस पैदा कर रहा है कि आखिर क्या नया देखने को मिलने वाला है| अलग-अलग किरदार को परदे पर शानदार तरीके से उकेरने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इससे पहले इस तरह से लुक में नहीं दिखाई दिए|
Iss khel ka asli baap kaun? pic.twitter.com/epvUzWm4OL
— Sacred Games (@SacredGames_TV) May 6, 2019
यह भी बता दे की डायरेक्टर अनुराग कश्यप इसमें भी गणेश गायतोंडे के किरदार को निर्देशित करते नजर आएंगे| वहीं, निर्देशक नीरज घायवान, सरताज सिंह के भाग का डायरेक्शन करेंगे|
सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में राधिका आप्टे और कुब्रा सेठ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थीं| पिछले साल दिसंबर में ‘मिर्जापुर’ की अभिनेत्री हर्षिता गौर ने पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्हें ‘सेक्रेड गेम्स 2 ‘ के दूसरे सीजन में महत्वपूर्ण किरदार मिला है| पहले सीजन में नवाजुद्दीन के प्रमुख साथी बंटी का किरदार निभाने वाले अभिनेता जतिन सरना भी दूसरे सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे| हालांकि पहले सीजन में उनकी मौत हो गई थी|
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर


