सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का खुलासा, एक दूसरे के खिलाफ बनाते थे यह प्लान

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा क्रिकेट जगत की वह दो हस्तियां हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इन दोनों के नाम क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड हैं और अक्सर यह चर्चा उठी जाती है कि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा में ज्यादा महान कौन है ?सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। वह विश्व के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर थे मगर ब्रायन लारा भी कुछ कम नहीं थे। हाल ही में रविवार को आईपीएल मैच के पहले दोनों ने यह खुलासा किया कि जब दोनों एक दूसरे के विपक्ष में खेला करते थे तो आखिर वह एक दूसरे के लिए कौन सा प्लान तैयार किया करते थे।

आईपीएल मैच के दौरान मौजूद सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से एंकर ने एक ही तरह का सवाल किया। एंकर ने सबसे पहले ब्रायन लारा से पूछा कि जब आप सचिन के खिलाफ मैच खेला करते थे तो सचिन के लिए कौन सा प्लान तैयार किया करते थे ? इस पर जवाब देते हुए ब्रायन लारा ने कहा कि हम कोशिश करते थे कि सचिन तेंदुलकर फुल बैट से ना खेलने पाएं बल्कि उन्हें हाफ बैट से खेलना पड़े। इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि फुल बैट का मतलब यह है कि सचिन तेंदुलकर फास्ट ,मीडियम पेस और स्पिन तीनों में बहुत अच्छे होते थे। इसलिए हम प्रयास करते थे कि वह सीधे शॉट कम खेल पाएं क्योंकि इससे उनके आउट होने की संभावना बढ़ जाती है। हम कोशिश करते थे कि सचिन विकेट के पीछे की और ज्यादा शॉट खेलें और सीधे बल्ले से ना खेलने पाए।

जब यही सवाल सचिन तेंदुलकर से पूछा गया कि वह लारा के खिलाफ कौन सा प्लान तैयार करते थे? तो सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हम लारा के खिलाफ कोई प्लान नहीं तैयार करते थे। बल्कि यह कहा करते थे कि ब्रायन लारा को उकसाओ मत क्योंकि ब्रायन लारा एक टाइगर है और यदि उनको उकसाया जाए तो वह और भी खतरनाक हो जाते हैं। इसलिए हम केवल अपनी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया करते थे ताकि वह आउट हो जाएं।

 

Summary
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का खुलासा, एक दूसरे के खिलाफ बनाते थे यह प्लान
Article Name
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का खुलासा, एक दूसरे के खिलाफ बनाते थे यह प्लान
Description
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से एंकर ने एक ही तरह का सवाल किया। एंकर ने सबसे पहले ब्रायन लारा से पूछा कि जब आप सचिन के खिलाफ मैच खेला करते थे
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER