भारत में आज नेटफ्लिक्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है इसके जरिए देश के अधिकतर लोग अच्छी क्वालिटी में नेटफ्लिक्स पर अपने मनोरंजन के जरिए ढूंढते रहते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स भारत ने एक बड़ी आधिकारिक घोषणा करते हुए यह ऐलान किया कि वह जल्दी नेटफ्लिक्स पर एक हिंदी फिल्म को उतारने वाले हैं, जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अहम किरदार निभाने वाली हैं। यह पहली बार होगा कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने हुनर का जलवा दिखाने जा रही हैं।

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी पिछले दिनों यह बात कही थी कि वह नेटफ्लिक्स पर अपनी एक वेब सीरीज को लांच करने जा रही है और यह वेब सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ नाम से होगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा है कि इस फिल्म को उनके पति शिरीष कुंदर निर्देशित करने वाले हैं। मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक और डायरेक्टर फराह खान का यह मानना है कि नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह वेब सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है और इस फिल्म की स्टोरी लाइन उन्हें बेहद पसंद आएगी। बता दें कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने आने वाली वेब सीरिज ‘मिसेज सीरियल किलर’ का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो मैं बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सर पर उन्होंने स्कार्फ पहना हुआ है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, ‘यह एक सार्वजनिक और आधारिकरिक घोषणा है कि जैकलीन फर्नांडीज नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ में काम करेंगी।
वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर यह पोस्ट किया कि ‘बहुत समय से रुकी हुई नेटफ्लिक्स इंडिया ऑरिजनल फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ जल्द आने की घोषणा हुई है। बहुत मस्ती होने वाली है….’।अब दर्शकों को भी इंतजार है और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लाखों करोड़ों फैंस को भी यह बेकरारी है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कैसी लगेंगी और नेटफ्लिक्स जैसे बड़े नाम के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम जुड़ते हुए कैसा लगेगा..