क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के कश्मीर पर दिए बयान पर भड़के गौतम गंभीर

क्रिकेटर शाहिद अफरीदी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, नेताओ और मीडिया से बात नहीं बनी तो अब वहां के क्रिकेटर भी कश्मीर पर राग अलाप रहे हैं। दरअसल क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह एलओसी पर दौरा करेंगे। और कश्मीरी आवाम के लिए ‘कश्मीर आवर’ नामक अभियान चलाएंगे। जिस पर भाजपा सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के एलओसी का दौरा करने के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। बुधवार को अफरीदी पर निशाना साधने के बाद गंभीर ने आज अफरीदी की उम्र और समझ पर तंज कसा।

 गौतम गंभीर बोले-

कुछ लोगों की उम्र और समझ नहीं बढ़तीगंभीर ने अफरीदी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों की सोच-समझ उम्र के साथ नहीं बढ़ती है। गंभीर और अफरीदी के बीच तल्खी का पुराना इतिहास रहा है और दोनों के बीच मैदान पर भी तीखी तकरार हो चुकी है।

क्रिकेटर शाहिद  अफरीदी के बयान पर गंभीर का सख्त पलटवार

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गंभीर ने अफरीदी को सलाह दी कि उन्हें राजनीति में शामिल होना चाहिए। गौतम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके बारे में (शाहिद अफरीदी) ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते। क्रिकेट खेलने के वक्त उनकी जितनी उम्र होती है वही उनकी बाद में भी रहती है। उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता।’ गंभीर ने यह भी कहा कि अगर अफरीदी को राजनीति का इतना शौक है और हर मुद्दे पर राजनीति करनी है तो उन्हें पॉलिटिक्स ही जॉइन कर लेना चाहिए।

अफरीदी बोले थे, जाएंगे एलओसी

आपको बता दें कि मंगलवार को अपने एक टीवी संबोधन में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने अपनी आवाम से कहा था कि शुक्रवार को सब लोग अपने-अपने कार्यस्थलों और स्कूल, कॉलेजों से बाहर निकलकर राष्ट्रगान गाएं। दुनियाभर में कश्मीर को लेकर मुंह की खा चुके इमरान ने कश्मीरियों को गुमराह करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर ट्वीट करते हुए जनता से अपील की है कि वे ‘कश्मीर आवर’ से जुड़ें। अफरीदी ने ट्वीट किया कि वे जुमे पर दोपहर 12 बजे मजार-ए-कैद में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी लोगों के प्रति हमदर्दी जताने के लिए अन्य लोगों से भी शामिल होने की अपील की। शाहिद अफरीदी ने एलओसी का दौरा करने की भी बात कही। उनका साथ पाकिस्तान बल्लेबाज मियांदाद ने भी दिया।

2007 में एशिया कप में शुरू हुई थी तकरार

शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच दुश्मनी 2007 में एशिया कप में शुरू हुई थी।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER