बैंक ऑफ इंडिया में निकली ऑफिसर्स पद की भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

बैंक ऑफ इंडिया में निकली ऑफिसर्स पद की भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

जैसा कि इस समय बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 696 ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 से 37 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 10 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। जिसमें से उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 36,000 रुपए से लेकर 89,890 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी।

इन पर होगी नियमित भर्ती

हालांकि, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्केल 4 तक के ऑफिसर्स रैंक के पदों पर नियमित और संविदा के आधार पर भर्तियों निकाली हैं। जिसमें रिस्क मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, इकनॉमिस्ट, स्टैटिस्टिशियन, क्रेडिट ऑफिसर, टेक अप्रेजल और आईटी ऑफिसर-डाटा सेंटर के कुल 594 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती होगी।

यहां होगी संविदा पर

जबकि सीनियर मैनेजर (आइटी), मैनेजर आईटी, सीनियर मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी), सीनियर मैनेजर (नेटवर्क राउटिंग एण्ड स्वीचिंग स्पेशलिस्ट), मैनेजर (इंड पाॅइंट सिक्योरिटी), मैनेजर (डाटा सेंटर), मैनेजर (डाटाबेस एक्टपर्ट), मैनेजर (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट) और मैनेजर (ऐप्लीकेशन आर्किटेक्ट) के 102 पदों पर संविदा आधार पर की भर्ती की जाएगी।

ये है पद

  • अर्थशास्त्री – 2 पद
  • स्टैटिक्स – 2 पद
  • रिस्क मैनेजर – 2 पद
  • क्रेडिट एनालिस्ट – 53 पद
  • क्रेडिट ऑफिसर – 484 पद
  • टेक अप्रैसल – 9 पद
  • मैनेजर आईटी – 21 पद
  • सीनियर मैनेजर आईटी – 23 पद

ये होनी चाहिए योग्यता

बैचलर्स से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा समेत कई अन्य डिग्रियां मांगी गई हैं।

इस आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 175 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन देना होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER