ओप्पो की सब कंपनी Realme के बजट वाले Realme 3 की सेल आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। स्मार्टफोन भारत में पिछले सप्ताह लांच हुआ है रियल मी यह सेल फ्लिपकार्ट अमेजॉन और mi.com में लग रहा है।
Realme 3 के बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले सेट की कीमत 8,999 रुपये है।
इससे पहले Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro, Realme C1, Realme C1 जोगी 2019 में लॉन्च हुआ और Realme U1 को लॉन्च किया गया था।
अब बात आती है कि रियल मी 3 के फीचर कैसे हैं…
Realme 3 की बॉडी यूनिबॉडी डिजाइन और ग्रेडिएंट कलर स्कीम के साथ बनाया गया है। कंपनी ने इस फोन के कलर निकाले हैं जोकि Dynamic Black, Radiant Blue और Black कलर है। Realme 3 में 6.3-inch HD+ डिस्प्ले लगाया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1520×720 pixels दिया गया है। इस स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Helio P70 SoC प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.1GHz है। एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी प्रेमियों लोगों को ध्यान में रखते हुए पीछे डबल कैमरा दिया गया है जोकि 13MP+2MP का है।
कंपनी ने इस फोन में 4,230mAh बैटरी दी है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर भी है। कनेक्टिविटी पर्पस के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड है जो 4G VoLTE सपोर्ट करता है साथ ही साथ वाई-फाई, OTG और ब्लूटुथ 4.2 का फीचर है। स्मार्टफोन ColorOS 6.0 के साथ आता है जो एंड्रॉइड पाई के लिए बेस्ट है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई लेटेस्ट ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
आज दोपहर 12:00 बजे से Realme 3 कि पहली सेल - Youth Express
Description
ओप्पो की सब कंपनी Realme के बजट वाले Realme 3 की सेल आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। रियल मी यह सेल फ्लिपकार्ट अमेजॉन और mi.com में लग रहा है।
Author
Vashundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
