दमदार फीचर्स के साथ आया लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus6, जानिए खूबियां

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्मार्टफोन की दुनिया में एक ओर प्रीमियम फोन की एंट्री हो गई है। लंबे इंतजार और प्रचार के बाद OnePlus  का नया स्मार्टफोन लंदन में लॉन्च हो गया है। OnePlus 6 का मोबाइल लवर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। OnePlus का ये नया मोबाइल 3 वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। जिसके टॉप मॉडल की कीमत 42,600 रुपए है।

 

लंदन में आयोजित एक इवेंट में OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।  जिसका रॉज्यूलेशन 1080*2280 पिक्सल्स का है। फोन में कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। OnePlus6 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 842 प्रोसेसर है, जिसमें 2.8 गिगाहर्टज की स्पीड है।

 

फोन की कैमरा क्वालिटी भी कमाल की है। इसमें 20 मैगापिक्सल्स और 16 मैगापिक्सल्स के दो रियर कैमरा हैं। कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इलैक्ट्रोनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन दोनों की सुविधा है। रियर कैमरा में डुअल एलईटी प्लैश दिया गया है। सैल्फी के लिए मोबाइल में 16 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 

ये नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड OxygenOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। मोबाइल में 3300एमएएच की बैटरी है। OnePlus6 के 6जीबी-64जीबी वैरिएंट की कीमत 35,800 रुपए है। 8जीबी-128जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 39,200 रुपए, जबकि 8जीबी-256जीबी वैरिएंट की कीमत 42,600 रुपए है। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 मई से ऑनलाइन प्लैटफॉम एमेजॉन पर होगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER