रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपनी उम्मीदों को रखा जिंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2019 का 42 वां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बचे हुए अपने सारे मैच जीतने बहुत जरूरी है नहीं तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगा पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया बेंगलुरु की तरफ से एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट होकर केवल 185 रन ही बना सकी। इस मैच को जीतने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गये। मगर टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए इसके बाद आए एबी डिविलियर्स ने शानदार 44 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने तीन चौके और 7 छक्के लगाए। एबी डिविलियर्स का साथ देते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 34 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इस तरह अपने बल्लेबाजों के मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 202 रन का स्कोर बनाया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की तरफ से लोकेश राहुल ने 27 गेंदों पर 42 रन, क्रिस गेल ने तेजी से 10 गेंदों पर 23 रन, मयंक अग्रवाल ने21 गेंदों पर 35 रन ,डेविड मिलर ने 25 गेंदों पर 24 रन जबकि निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस तरह किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन ही बना सके और वह 17 रन से यह मैच हार गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एबी डिविलियर्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया

Summary
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपनी उम्मीदों को रखा जिंदा
Article Name
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपनी उम्मीदों को रखा जिंदा
Description
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया बेंगलुरु की तरफ से एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER