आईपीएल 2019 का सातवां मैच मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स यानी कि आरसीबी के बीच खेला गया। यह मैच चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ऐसा काम किया जिसे जानकर हर देशवासी को विराट कोहली की इस टीम के ऊपर गर्व होगा। दरअसल आरसीबी ने आईपीएल के इस मैच को देखने के लिए 60 सैनिकों को फ्री में न्योता दिया जो कि एक बहुत ही सराहनीय कदम था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने यह फैसला राज्य क्रिकेट संघ के साथ मिल कर लिया था। इसके पहले जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज हो रही थी उस समय भारतीय क्रिकेट टीम में भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को सहायता राशि देने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे मैच आर्मी कैप पहन पर खेला था और उस मैच में खिलाड़ियों की पूरी फीस पुलावा हमले में शहीद हुए जवानों को सौंप दी गयी थी।
सेना के जवानों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए इस वर्ष आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी नहीं की गई थी और ओपनिंग सेरिमनी में खर्च होने वाले ₹20 करोड़ को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की खातिर दान कर दिया गया था।
बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के लिए आईपीएल 2019 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। अपने पहले ही मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली इस टीम ने हार का सामना किया। पहले मैच में विराट कोहली की टीम 70 रन पर सिमट गई थी और उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से हराया था।
विराट कोहली की अगुवाई वाली बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स टीम हर वर्ष आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करती है। मगर वह खिताब के बहुत नजदीक पहुंच कर भी खिताब नहीं जीत पाते। इस बार विराट कोहली की पूरी कोशिश रहेगी कि वह आईपीएल 2019 का खिताब अपने नाम करें। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अच्छे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। अगर उन्होंने अच्छा खेल दिखाया तो वह आईपीएल 2019 का खिताब जरूर जीतेंगे।

