वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 12 में पिछले गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डंस मैदान मे एक ऐसे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा जिसमें वह साफ तौर पर जीतती हुई दिखाई दे रही थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिए 176 रन जैसा बड़ा लक्ष्य 19.4 ओवर में पूरा कर दिया और साथ ही सात विकेट खोया। इस मैच में राजस्थान के लिए रियान पराग ने 47, अजिंक्य रहाणे ने 34 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 27 रन बना कर राजस्थान को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान दिनेश कार्तिक की नाबाद 97 रनों की पारी और नीतीश राणा की 21 रनों की मदद से मात्र छह विकेट खोकर 175 रनों का लक्ष्य बनाया।
जब मैच मुस्किल पड़ाव पर था तब जोफ्रा आर्चर ने महज़ 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 27 रन बनाए आपको बता दें उस वक्त मैदान में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर के पास स्ट्राइक थी और उनके सामने थे कोलकाता के गेंदबाज़ कृष्णा। कृष्णा की पहली ही शॉर्ट पिच गेंद को आर्चर ने सामने खेलने के लिए बल्ला घुमाया लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और स्लिप फ़िल्डर्स के ऊपर से निकलती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए निकल गई।
इसके साथ ही राजस्थान को अब पांच गेंदों पर जीत के लिए केवल पांच रन की ज़रूरत थी और दूसरी गेंद को जोफ्रा आर्चर ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही राजस्थान ने अपना मुकाम हासिल कर लिया।
यदि बात करें बल्लेबाज़ रियान पराग की तो उन्होने राजस्थान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने मात्र 31 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके बाद ही वह आंद्रे रसेल की गेंद पर हिटविकेट हो गए। रियान पराग के आउट होते ही राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने दोनों हाथों से अपना माथा पकड लिया तब उन्हें लगा कि मैच हाथ से निकल गया, किंतु जोफ्रा आर्चर ने आख़िरकार जीत दिलाकर ही दम लिया। आपको बता दें रियान पराग असम के खिलाड़ी हैं राजस्थान ने आईपीएल में ख़िलाड़ियो की बोली में मात्र 20 लाख रुपये में खरीदा था। वह अभी 18 साल के भी नहीं हुए हैं। जहां इस जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है वहीं केकेआर की इस हार के बाद उसका प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए खतरा दिखाई देने लगा है।

