करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2019 अब उस दौर पर पहुंच चुका है जहां पर लगभग सभी टीमों ने अपने आधे आधे मैच खेल लिए हैं। अब टीमों का जीतना या हारना यह तय करेगा कि शुरुआत की 4 टीमें कौन होंगी जो प्ले ऑफ में पहुंचेगी। आईपीएल 2019 का 35 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच जितना अहम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए है उससे ज्यादा अहम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए है। दोनों ही टीमें अपनी छवि के विपरीत प्रदर्शन कर रही हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2019 में खेले गए आठ मैचों में चार मैच जीतकर अंक तालिका के  छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत तो इससे भी ज्यादा खराब है। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु ने अब तक खेले गए आठ मैचों में केवल एक ही मैच में जीत का स्वाद चखा है। वही उसे सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण अंक तालिका में बेंगलुरु आखिरी स्थान पर बरकरार है।

हालांकि इस मैच में राज चैलेंजर्स बेंगलुरु सुकून मिल सकता है। क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक ऑल राउंडर आंद्रे रसैल चोट की वजह से इस मैच में शायद ना खेलें। अगर रसैल मैच नहीं खेलते हैं तो यह बेंगलुरु के लिए प्लस पॉइंट होगा। क्योंकि आईपीएल 2019 में जब पहली बार बेंगलुरु और कोलकाता का सामना हुआ था तो आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 48 रन बनाए थे और बेंगलुरु के हाथों से मैच को छीन लिया था। प्रैक्टिस करने के दौरान आंद्रे रसेल को चोट लग गई थी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हर्षल पटेल की गेंद पर भी उन्हें चोट लग गई थी। जिसके कारण उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ऐसे बल्लेबाज हैं। इन बल्लेबाजों को धैर्य रखकर बिना विकेट गंवाए खेलने की जरूरत है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मैच हार जाता है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगा। वहीं अगर कोलकाता अगर यह मैच हार जाता है तो उसके लिए भी आने वाले मैच जीतने जरूरी होंगे।

Summary
करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Article Name
करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Description
आईपीएल 2019 का 35 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER