कहते है कि इंसान दिन भर में भले ही कितनी भी मेहनत क्यों न कर ले, लेकिन थक हार कर वह अपने घर ही वापिस आता है। ऐसे में अगर घर का वातावरण खुशनुमा हो, तो व्यक्ति की सारी थकान गायब हो जाती है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके घर में सुख समृद्धि का वास हो तो यह पौधा अपने घर के दरवाजे पर लगाएं और घर से सभी नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकाल दे। वैसे भी पेड़ पौधे लगाना केवल मन की शांति के लिए ही नहीं बल्कि आस पास के वातावरण के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
घर के दरवाजे पर लगाएं यह पौधा..
गौरतलब है कि जिस तरह से हमारे यहाँ वास्तुशास्त्र में लिखी बातों को शुभ और अशुभ माना जाता है। ठीक उसी तरह चीन की पद्धति फेंगशुई में भी क्रासुला नाम के पौधे को मनी ट्री के नाम से जाना जाता है। यानि इस पौधे को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर हम इस पौधे की बात करे तो यह पौधा काफी बड़ा होता है। जिसकी पत्तियां भी काफी चौड़ी होती है। जी हां इसकी पत्तियों का रंग हरा और पीला दोनों का मिश्रण होता है। यहाँ तक कि इस पौधे की पत्तियां इतनी मजबूत होती है कि यह जल्दी नहीं टूटती। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस पौधे की देखभाल पर आपको उतना ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जितना बाकी पौधों पर देना पड़ता है।
फ़िलहाल तो अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो आज ही अपने घर में यह पौधा ले आईये। इस बात का ध्यान रखे कि यह पौधा आपको घर के मुख्य दरवाजे के पास दाहिनी तरफ ही रखना है। इससे आपको कुछ ही दिनों में इस पौधे का असर दिखने लगेगा। हालांकि इस पौधे को घर में लाने का मतलब ये नहीं कि इंसान मेहनत करना ही छोड़ दे, क्यूकि सिर्फ किस्मत के भरोसे सब कुछ नहीं मिलता। तो आज ही यह पौधा घर के दरवाजे पर लगाएं और घर में सुख समृद्धि का वास होने दे।


