मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए अगर देखा जाए तो उनके लिये आज सबसे बुरा दिन है, क्योंकि PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट शुक्रवार के दिन से भारत में पूरी तरह से बंद कर दिए गए। वहीं, पबजी गेम पर रोक लगने के बाद भी अभी तक यह गेम अन्य प्लेटफॉर्म पर चल रहा था। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर PUBG गेम के पूरे तरह से बंद होने पर तरह-तरह के मजेदार मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं।
कंपनी ने पहले दे दी थी सूचना

इन गेमों की वापसी की है संभावना
पबजी के बाद ये गेम हो रहा मशहूर
खेल प्रेमियों द्वारा वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या दूसरे देशों में स्थित सर्वर के माध्यम से इसे किसी तरह से अपने मोबाइल पर खेलने की कोशिशों के बावजूद भी PUBG अभी वास्तविकता से कहीं दूर है, ऐसे में लोगों को नए गेम्स की तलाश है। आईओएस और एंड्रॉयड एप पर गरेना और कॉल ऑफ ड्यूटी सबसे अधिक डाउनलोड किए गए गेमों में से एक है। इसके अलावा, पबजी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से गेनशिन इम्पैक्ट भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
भारतीय गेमिंग केपनी जल्द लॉन्च करेगी ये गेम
भारतीय गेमिंग कंपनी एनकोर भी स्वदेशी मल्टीप्लेयर एक्शन गेम फियरलेस एंड यूनाइटेड-गार्डस (फौजी) का ऐलान किया है ताकि लोगों में पबजी मोबाइल की खल रही कमी को कुछ हद तक जल्द पूरा किया जा सके। जिसे बहुत जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।


